Author: Onnu

नैनीताल – 1 अप्रैल 2024 से नए वित्तीय वर्ष 2024-2025 की शुरुआत के साथ ही कई नियम बदल जाएंगे। एक अप्रैल यानी सोमवार से कुछ नियमों को लेकर कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। इन बदलावों में पैन आधार लिंकिंग, नेशनल पेंशन सिस्टम, जीएसटी फास्ट टैग से जुड़े नियम शामिल हैं। इन बदलावों से आम आदमी पर भी असर पड़ेगा।एक अप्रैल से नई व्यवस्था लागू हो रही है। सीए पंकज कबड़वाल कहते हैं कि आधार से पैन कार्ड को लिंक कराने के लिए कई बार मौका दिया गया है। अब तक जुर्माना जमा करने के बाद आधार कार्ड से पैन…

Read More

नई दिल्ली – भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे।

Read More

टिहरी – गजा से चंबा आ रही ओवरलोड टाटा सूमो दुवाकोटी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। टाटा सूमो में चालक समेत 17 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो संख्या यूके 07 टीए-0530 रविवार गजा से चंबा के लिए निकली थी। गजा-डांडाचली मोटर मार्ग पर सुबह 9.30 बजे के करीब दुवाकोटी…

Read More

देहरादून – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए सर्विस वोटरों की कुल संख्या 93 हजार 187 है। उन्होंने बताया कि सर्विस वोटरों के लिए ई-पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सर्विस वोटरों के यूनिट कार्यालयों के सैन्य अधिकारियों से सक्षम स्तर पर सर्विस वोटरों को पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराने व पोस्टल बैलेट से मतदान कर रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंचाने के लिए अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रयास किये जा रहे…

Read More

सोलन – हिमाचल प्रदेश के सोलन में देर रात से लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, मौसम विभाग ने आज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इसके साथ ही मनाली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे अटल टनल और आसपास के इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। घाटी में लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल अटल टनल को गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।अटल टनल में अब तक करीब चार इंच ताजा बर्फबारी हुई है, तो वहीं सोलन में सुबह…

Read More

उज्जैन – मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रंग पंचमी के मौके पर कड़े नियमों के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती हुई, होली पर आग लगने के हादसे के बाद मंदिर परिसर में बिना रंग और गुलाल के रंग पंचमी मनाई जा रही है। भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं को रंग-गुलाल मंदिर के भीतर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई, सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर श्रद्धालु की जांच की गई।भस्म आरती के दौरान प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं के लिए भस्म आरती के दौरान बैठने के…

Read More

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है, इस दौरान मुख्तार का बेटा उमर अंसारी कब्र के पास बैठा दिखा, साथ ही और भी परिजन मौजूद रहे। उमर अंसारी ने मुख्तार को सुपुर्द ए खाक किए जाने की आखिरी रस्म अदा की।इस दौरान कब्रिस्तान के आस पास भारी भीड़ उमड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच और परिजनों की मौजूदगी में मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया, काली बाग कब्रिस्तान में ही मुख्तार अंसारी के माता-पिता और परिवार के दूसरे लोगों की भी कब्रें हैं।उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद गैंगस्टर…

Read More

देवरिया  – उत्तर प्रदेश के देवरिया के बरहज तहसील इलाके के भलुअनी स्थित डुमरी गांव में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर भभक गया। जिससे सिलेंडर फट गया। चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। डुमरी गांव निवासी शिवशंकर गुप्त पावरोटी बेचते हैं। सुबह वह दुकान पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उनकी पत्नी आरती देवी चाय बनाने लगी। इसी बीच गैस सिलेंडर भभकने लगा। सिलेंडर भभक कर फट गया। जिसकी चपेट में आने से शिवशंकर गुप्त की पत्नी आरती देवी (42),…

Read More

देहरादून – आज हरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में लोक सभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली एवं उत्तराखण्ड राज्य के मुख्य सचिव, सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक के साथ आपसी समन्वय हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बैठक की गई। बैठक में उत्तराखण्ड के सचिव गृह दिलीप जावलकर ने बताया कि लोक सभा निर्वाचन-2024 के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं की गयी है। बॉर्डर पर सभी प्रदेशों से आपसी समन्वय किया जा रहा है तथा सुरक्षा की दृष्टि से प्लॉन तैयार कर लिया गया है। उक्त बैठक में ए०पी० अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक,…

Read More

नई दिल्ली – भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने घोषणा की है कि वह खातों के वार्षिक समापन के कारण 1 अप्रैल को 2,000 रुपये नोटों को एक्सचेंज और स्वीकार नहीं करेगा। आरबीआई ने कहा है कि यह सेवा 2 अप्रैल को फिर से शुरू होगी।आरबीआई ने एक बयान में कहा, “खातों की वार्षिक क्लोजिंग के कारण भारतीय रिज़र्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में सोमवार, 1 अप्रैल, 2024 को 2,000 रुपये के बैंक नोटों को एक्सचेंज और जमा करने की सुविधा उपलब्ध नहीं मिलेगी। यह सुविधा मंगलवार, 2 अप्रैल, 2024 को फिर से शुरू होगी।” आरबीआई की ओर से जारी…

Read More