ताइपे – ताइवान में बुधवार सुबह जोरदार भूंकप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई है। भूकंप के झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। दक्षिणी जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।ताइवान के अग्निशमन विभाग ने बुधवार को बताया कि द्वीप के पूर्वी तट पर 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 50 से अधिक घायल हो गए हैं।
Author: Onnu
नई दिल्ली – चुनाव आयोग (ईसी) ने मंगलवार को कई राज्यों के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। ये पर्यवेक्षक प्रशासन, सुरक्षा और खर्चे की निगरानी के लिए मकसद से तैनात किए जाएंगे। ताकि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान समान अवसर सुनिश्चित किए जा सकें।आयोग ने कहा कि शानदार ट्रैक रिकॉर्ड वाले इन पूर्व लोक सेवकों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतर्कता के साथ देखरेख का काम सौंपा गया है। ये पर्यवेक्षक खासकर पैसा, ताकत और फर्जी सूचना से पैदा होने वाली चुनौतियों की निगरानी करेंगे। इसने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार में आबादी सात करोड़…
नई दिल्ली – विस्तारा एयरलाइंस की बड़ी संख्या में उड़ाने रद्द होने और उड़ानों में देरी होने पर लोगों की नाराजगी के बाद सरकार हरकत में आ गई है। विमानन सेवाओं की निगरानी करने वाला नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस मामले का संज्ञान लिया है। दरअसल, हाल के कुछ दिनों में पायलटों की अनुपलब्धता के कारण कई उड़ाने रद्द करनी पड़ी। मंगलवार को जारी बयान में डीजीसीए ने कहा, “मौजूदा स्थिति को देखते हुए एयरलाइन से उड़ानों के रद्द करने और देरी के लिए जानकारी और विवरण की मांग की गई है। डीजीसीए के अधिकारी भी स्थिति पर निगरानी…
नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली में एक हादसे की खबर सामने आई है। राजपुर रोड सिविल लाइन पर सबसे मशहूर फतेह कचौड़ी वाले की दुकान में कार जा घुसी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अलग अलग अस्पताल में भर्ती किया गया है।मर्सिडीज कार का चालक नशे में था। एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मार दी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली – केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के स्थानों का नाम बदलने के चीन के प्रयास को खारिज कर दिया। मंत्रालय ने कहा कि नाम बदलने के प्रयास से इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और रहेगा।चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के 30 स्थानों के नए नामों की चौथी सूची जारी करने के बाद मंत्रालय ने अपना बयान जारी किया। मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने कहा, “चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के स्थानों का नाम बदलने के प्रयासों पर कायम है। हम चीन…
देहरादून – चारधाम यात्रा में इस बार केदारनाथ हेली सेवा के किराये में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। इसी दिन से सिरसी, फाटा और गुप्तकाशी से हेली सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। पिछली यात्रा में 1.50 लाख से अधिक तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे थे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने केदारनाथ हेली सेवा के संचालन के लिए एविएशन कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। अनुबंध की शर्तों के अनुसार, इस बार हेली कंपनियां किराये में पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी करेगी।पिछले यात्रा सीजन में पवन…
देहरादून – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद पिछले 16 दिनों की अवधि में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से एनफोर्समेंट एजेंसी पुलिस विभाग, इनकम टैक्स, आबकारी विभाग व अन्य विभागों द्वारा रिपोर्टिंग की कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने से अभी तक 10 करोड़ 71 लाख मूल्य की जब्ती हो चुकी है। जिसमें पुलिस द्वारा 05 करोड़ 29…
नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भोजशाला परिसर में साइंटिफिक सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित पुरातन भोजशाला पर हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिम भी दावा करते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि एएसआई सर्वे के नतीजे के आधार पर उसकी अनुमति के बिना कोई फैसला न लिया जाए। हिंदू भोजशाला को वाग्देवी (देवी सरस्वती) का मंदिर मानते हैं। वहीं, मुस्लिम समुदाय इसे कमाल मौला मस्जिद मानते हैं। 11वीं सदी के इस परिसर को पुरातत्व धरोहर माना जाता है। एएसआई ने 7 अप्रैल 2003 को एक व्यवस्था…
नई दिल्ली – दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। ईडी ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग की थी।अरविंद केजरीवाल की पेशी के दौरान पत्नी सुनीता, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय समेत कई नेता मौजूद रहे। बीती 28 मार्च को अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत नहीं दी थी और एक अप्रैल तक के लिए ईडी…
नई दिल्ली – भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश की जांच से भारत के भी सुरक्षा हित जुड़े हुए हैं। विदेश मंत्री का यह बयान भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें गार्सेटी ने हाल ही में कहा था कि किसी देश के नागरिक की हत्या की साजिश में दूसरे देश की सरकार के एक अधिकारी का शामिल होना, ऐसी चीज है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता और यह ‘लाल रेखा’ है। सोमवार को जब मीडिया ने…
