नई दिल्ली – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। हाल ही में हुए चुनाव में वे गुजरात से राज्यसभा सांसद चुने गए थे। नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा बता दें कि जगत प्रकाश नड्डा उन 41 प्रत्याशियों में शामिल थे, जिन्होंने राज्यसभा चुनावों में निर्विरोध जीत हासिल की। मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल जून तक बढ़ा दिया गया है। यह पहली बार होगा जब भाजपा जेपी नड्डा के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
Author: Onnu
मुंबई – साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आडुजीवितम – द गोट लाइफ’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। ‘द गोट लाइफ’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। मूल संस्करण को समीक्षकों की सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं। फिल्म ने दुनिया भर में 65 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ मलयालम सिनेमा में पहले सप्ताहांत में सबसे अधिक कमाई दर्ज की। अब ‘द गोट लाइफ’ ने एक बार फिर इतिहास रच गया। यह सबसे तेज 100 करोड़ की कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। ब्लेसी के निर्देशन में बनी सर्वाइवल ड्रामा…
चेन्नई – भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के महानिदेशक राकेश पाल तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में समुद्री बल के ठिकानों के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु में रामेश्वरम के निकट आईसीजीएस मंडपम में भारतीय तटरक्षक जलीय केंद्र का उद्घाटन किया।
कोलकाता – पश्चिम बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ हमले रुकने का नाम नहीं ले रही है। संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब एनआईए पर हमले की खबर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, अब पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआईए की टीम पर हमला किया गया। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशानुसार एनआईए टीम शनिवार को जांच के लिए गई थी। आरोप है कि जांचकर्ताओं की कार में तोड़फोड़ की गई। एनआईए ने दावा किया कि दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर हमला किया गया। एनआईए के अधिकारी…
उत्तरकाशी – उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना गगन शक्ति हवाई सैन्य अभ्यास के लिए दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने लैंडिंग की है। अभियान के लिए सात पायलट सहित वायुसेना के 20 अधिकारियों व कार्मिकों की टीम भी पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह टीम आज से यहां रात-दिन का अभ्यास शुरू करेगी।इससे पहले यहां वर्ष 2018 में भी गगन शक्ति अभ्यास के तहत अपाचे हेलीकॉप्टरों ने लैंडिंग की थी। वर्तमान में वायुसेना की ओर से राजस्थान के पोखरण से देश की पश्चिमी और उत्तरी सीमा पर दस दिनी गगन शक्ति अभ्यास शुरू किया गया है।…
हरिद्वार – भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर है, आज उन्होंने हरिद्वार मे संतों का आशीर्वाद लिया, इसके साथ ही बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए समर्थन मांगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार से लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंशल के साथ ही तमाम भाजपा के नेता मौजूद रहे।इसके बाद उन्होंने जूना अखाड़ा में संतों के साथ बैठक की और आर्य नगर चौक से ऋषिकुल तक रोड शो निकला, इस दौरान जनता का अपार…
फरीदकोट – कोटकपूरा के नजदीकी गांव पंजगराई खुर्द के पास गुरुवार-शुक्रवार की रात 2 बजे टाटा एस और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।घायलों को कोटकपूरा व फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी लोग मुक्तसर के गांव मराड कलां के रहने वाले हैं और बाघा पुराना के गांव निगाहा में धार्मिक स्थल से माथा टेकने के बाद टाटा एस गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे। पंजगराई खुर्द के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला…
नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 22 मार्च को दिए आदेश पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक बताया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के ये कहना कि मदरसा बोर्ड संविधान के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांत का उल्लंघन करता है, ये ठीक नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही मदरसा बोर्ड के 17 लाख छात्रों और 10 हजार अध्यापकों को अन्य स्कूलों में व्यवस्थित कराने की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने बताया था असंवैधानिक मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस…
जम्मू – सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने जिले के उरी इलाके में सबुरा नाला रुस्तम में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं और घुसपैठियों को रोका।अधिकारियों के मुताबिक सेना के जवानों के रोके जाने के बाद घुसपैठियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया, अधिकारियों के मुताबिक इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
नई दिल्ली – भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज प्रमुख ब्याज दरों पर मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसले की घोषणा कर दी है। आरबीआई एमपीसी ने ब्याज दरों यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 6.5% पर अपरिवर्तित रखा गया है।यह वित्तीय वर्ष 2024-25 (FY25) में पहली RBI MPC घोषणा है। केंद्रीय बैंक ने पिछली लगातार छह एमपीसी बैठकों में रेपो दर को अपरिवर्तित रखा था। सातवीं बैठक में भी रेपो दर को 6.5 प्रतिशत ही रखा गया है। आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक 3 अप्रैल को शुरू हुई थी। महंगाई दर में वृद्धि पर…
