देहरादून: प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है I सोमवार से दून अस्पताल में सामान्य मरीजों के न ऑपरेशन होंगे और न ही उन्हें भर्ती किया जाएगा। ओपीडी में भी केवल 12 बजे तक ही पंजीकरण होंगे और आधी क्षमता के साथ मरीजों को देखा जाएगा। और अब से बदली व्यवस्था के बीच इलाज किया जाएगा। सामान्य मरीजों को इलाज के लिए कोरोनेशन और गांधी अस्पताल में भेजा जाएगा। जिससे यहां पर दबाव बढ़ना तय है। दून अस्पताल के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि अस्पताल में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं…
Author: Onnu
देहरादून: कोरोना वैक्सीन लगने के बाद अब ओमिक्रोन वैरिएंट से बचाव को लेकर बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है। यह टीकाकरण पहले 60 वर्ष की आयु के ऊपर वाले लोगों का किया जाएगा। पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इसकी शुरुआत 10 जनवरी से हो गई है। इसके लिए पहले हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन में कार्य कर रहे लोगों का टीकाकरण हुआ। इस डोज को लगाने के लिए उनके पास कोरोना वैक्सीन के नौ महीने पूरे होना वाला सर्टिफिकेट का होना आवश्यक है। नौ महीने पूरे नहीं करने वालों को यह डोज नहीं लगाई जाएगी। कोरोना…
मुंबई: कोरोना के संक्रमण को लेकर सबसे संवेदनशील मने जाने वाले राज्य महाराष्ट्र की सरकार ने ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाबंदियों में नए बदलाव किये हैं। रविवार को जारी नई गाइडलाइंस के अनुसार ब्यूटी सैलून को बाल काटने वाले सैलून के साथ जोड़ा जाएगा और 50% क्षमता के साथ खुला रहने दिया जाएगा। जिम 50% क्षमता के साथ खुलेंगे। केवल पूर्ण टीकाकरण वाले व्यक्तियों को ही इन सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति होगी। शनिवार को इन्हें बंद रखने का आदेश दिया गया था। वहीं नई गाइडलाइंस पहले की ही तरह 10 जनवरी से लागू की जाएगी।…
देहरादून: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब एचएनबी मेडिकल विवि ने काउंसिलिंग की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, एमडी और एमएस की सीटों पर दाखिलों के लिए अब जल्द काउंसिलिंग होगी। कुलपति प्रो. हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि मंगलवार को काउंसिलिंग के संबंध में कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद काउंसिलिंग के शेड्यूल पर फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि नीट पीजी और यूजी का काउंसिलिंग एक साथ ही कराई जाए। महीनों से नीट पीजी और यूजी की परीक्षा पास करने वाले छात्र काउंसिलिंग का इंतजार कर रहे हैं।
देहरादून: लगातार बढ़ रहे ओमिक्रोन के संक्रमण के चलते निर्वाचन आयोग ने चुनावी सभाओं में स्टार प्रचारकों की संख्या घटा दी है। राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों के लिए अधिकतम 30 स्टार प्रचारक तय किए गए हैं। पहले यह संख्या 40 होती थी। इसी तरह गैर मान्यता प्राप्त दलों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 20 से घटाकर 15 की गई है। ये भी तय किया गया है कि स्टार प्रचारक के किसी प्रस्तावित कार्यक्रम की 48 घंटे पहले आयोग को सूचना देनी होगी। निर्वाचन आयोग ने 15 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों, सभाओं, पदयात्र, रोड शो, बाइक…
देहरादून: ग्रेड पे को लेकर शासनादेश जारी होते ही पुलिस के सिपाहियों के पत्र वायरल होने लगे हैं। सिपाही इस धनराशि को अपने लिए नाकाफी मान रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री धामी पर विश्वास किया था। लगा था कि युवा मुख्यमंत्री है, सैनिक पुत्र हैं और घोषणा भी पुलिस के मंच से ही हो रही है। उस वक्त लगा कि उनकी मांगे पूरी हो जाएंगी, लेकिन अब उन्हें सरकार की ओर से यह झुनझुना ही पकड़ाया गया है। सिपाहियों के इस्तीफे के पत्र जो वायरल हो रहे हैं उनमें उन्होंने खुद को पेंशन का हकदार भी बताया…
देहरादून: प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सुन्द्रियाल ने कहा कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माँ धारी देवी नागराजा देवडोली की यात्रा स्थगित कर दी गयी है।आचार्य राजदीप भट्ट और सितांबर पंवार ने कहा देवी माँ का विशाल भ्रमण कार्यक्रम था, लेकिन सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य संबन्धी दिशा निर्देशों के कारण यात्रा कार्यक्रम स्थगित करना पड़ रहा है।भक्तों को समय समय पर माँ के दर्शनों हेतु भ्रमण की जानकारी उपलब्ध करवायी जाएगी
देश में कोरोना की तीसरी लहर में रोज तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री रविवार शाम 4:30 बजे समीक्षा बैठक करेंगे। पिछले 24 घंटे में देश में डेढ़ लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है। अच्छी बात यह है कि अब तक 3,44,53,603 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।
