Author: Onnu

ऋषिकेश। ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के लंबे समय तक प्रभारी रहे हरीश तिवारी का मंगलवार सुबह एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से ऋषिकेश के पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हरीश तिवारी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और उनका डायलिसिस चल रहा था। 10 अगस्त को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आपात स्थिति में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पत्रकारिता में बनाई अलग पहचान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार में…

Read More

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा घोषित नई टीम में तीरथ सिंह रावत समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। तीरथ सिंह रावत का भाजपा संगठन में लंबा और महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। वह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्ष 2021 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में भी…

Read More

पौड़ी गढ़वाल। वीरभूमि पौड़ी गढ़वाल के लिए गौरव का एक और अध्याय जुड़ गया है। विकासखंड कल्जीखाल के चुरेर गांव निवासी एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), गृह मंत्रालय में कमांडेंट के पद पर कार्यरत श्री अशोक सजवाण को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा “मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस” (उत्कृष्ट सेवा पदक) से सम्मानित किया गया है। दो दशक से अधिक समय से राष्ट्रसेवा में समर्पित श्री अशोक सजवाण ने अपनी उच्च शिक्षा डीबीएस कॉलेज, देहरादून से प्राप्त की। वर्ष 2002 में सहायक कमांडेंट के रूप में सशस्त्र सीमा बल में अपनी सेवाएं शुरू करने…

Read More

देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने आज देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर मतदान हेतु प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों/फेसिलिटेशन सेंटर एवं निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम ट्रेंनिंग सेंटर, वोट फैसिलिटेशन सेंटर समेत विभिन्न स्टॉल्स का भी निरीक्षण कर मतदान ड्यूटी में लगे कार्मिकों से बातचीत की और उनको मनोयोग और टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सकुशल मतदान संपादित करने हेतु मतदान ड्यूटी में लगे समस्त कार्मिक पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। समस्त जनपदों को निर्देश दिए गए हैं…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी के साथ सीएम आवास पर कन्या पूजन किया। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्रदेश में विभिन्न जगहों पर रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है।

Read More

मुंबई  – प्रशांत वर्मा ने फिल्म की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह फिल्म का पहला पोस्टर है। जिसमें भगवान हनुमान और भगवान राम का हाथ दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूजे से कोई वादा कर रहे हों। यह पोस्टर काफी धार्मिक और सकारात्मक उर्जा से भरा दिखाई दे रहा है। फैंस इस पोस्टर को देखकर काफी रोमांचित हो रहे हैं। फिल्म का पोस्टर काफी धार्मिक दिखाई दे रहा है। पोस्टर पर लिखा ‘वजनं धर्मस्य रक्षणं’। इसका अर्थ है, ”त्रेतायुग में एक पवित्र वादा किया गया था जिसकी कलयुग में रक्षा की जाएगी।”…

Read More

अयोध्या – राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। आज दिन में भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक होगा। लेकिन उससे पहले ही रामलला के दर्शनों के लिए रामभक्त अयोध्या में उमड़ पड़े हैं। सवेरे से ही रामभक्तों ने सरयू में डुबकी लगाकर मंदिर की राह पकड़ ली है। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में राम मंदिर में पूजा की गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या के राम मंदिर में रामनवमी मनाई जा रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि “श्री राम नवमी की पावन…

Read More

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मंगलवार को राष्ट्रपति के आगामी 23 से 24 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियो के संबंध में समीक्षा बैठक ली। मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सुरक्षा एवं सड़क मार्गो की व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, परिवहन व स्वास्थ्य आदि व्यवस्थाओं को समयबद्धता से पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के विभिन्न स्थानों पर सभी कार्यक्रमों में त्रुटिरहित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में गृह विभाग की ओर से राष्ट्रपति…

Read More

बंगलूरू – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) दिन-ब-दिन नए आयाम स्थापित कर रहा है। अब इसरो ने एक और सफलता पाई है। उसने रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल तैयार किया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि रॉकेट इंजनों के लिए हल्के कार्बन-कार्बन (सी-सी) नोजल के विकास के साथ रॉकेट इंजन प्रौद्योगिकी में बड़ी सफलता हासिल की है, जिससे पेलोड क्षमता बढ़ी है।इसरो ने कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) द्वारा तैयार किया गया यह रॉकेट इंजन के महत्वपूर्ण मापदंडों को बढ़ाने का दावा करता है। इससे लॉन्च वाहनों की पेलोड क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा। आगे कहा गया कि…

Read More

नई दिल्ली – उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। सुनवाई के दौरान रामदेव और बालकृष्ण दोनों मौजूद थे और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शीर्ष अदालत से बिना शर्त माफी मांगी।न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने उनकी माफी का संज्ञान लिया, लेकिन यह स्पष्ट किया कि इस स्तर पर हमने रियायत देने का फैसला नहीं किया है। पीठ ने बालकृष्ण से बातचीत करते हुए उनसे कहा, ‘आप अच्छा काम कर रहे…

Read More