जम्मू – श्रीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां झेलम नदी में नाव डूब गई है।इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, चार शव बरामद किए गए हैं लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जब नाव पलटी तो उसमें 20 लोग सवार थे। अभी बचाव अभियान जारी है। स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि इस नाव में ज्यादातर बच्चे सवार थे।
Author: Onnu
देहरादून – उत्तराखंड में मतदान को देखते हुए मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील हो जाएंगी। वहीं, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ की 12 पोलिंग पार्टियां भी मंगलवार को रवाना होंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, मंगलवार को रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों में 11 उत्तरकाशी जिले और एक पोलिंग पार्टी पिथौरागढ़ जिले की है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता में कहा, उत्तराखंड में 11,729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान को देखते हुए…
देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में समस्त अधिकारियों व कर्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई। मुख्य सचिव ने सभी को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई।इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे सहित सचिवालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
नई दिल्ली – पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद भारतीय चुनाव आयोग ने मुर्शिदाबाद के डीआईजी को हटाने का आदेश दिया। सूत्रों ने बताया कि उनके खिलाफ ये कार्रवाई हिंसा मामले में तत्परता नहीं बरतने के आरोप में की गई है। राज्य में दो हिंसाओं में हथियार और गोला बारूदों का उपयोग किया गया था। लोकसभा चुनाव की घोषणा करते हुए आयोग ने कहा था कि चुनावी हिंसा को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि एक मार्च से अबतक हर दिन 100 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। चुनाव के शुरू होने से पहले 4,650 करोड़ रुपये जब्त…
नई दिल्ली – दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने त्वरित राहत देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ईडी को नोटिस जारी कर 24 अप्रैल तक जवाब देने का निर्देश दिया है। अदालत अब केजरीवाल मामले पर 29 अप्रैल को सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दावा किया कि केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मामले की अगली सुनवाई जल्दी करने की…
नई दिल्ली – BRS नेता के. कविता को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से करारा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनकी रिमांड खत्म होने पर आज कोर्ट के सामने पेश किया गया था। उन्हें हाल ही में एक्साइज पॉलिसी मामले में CBI द्वारा गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट से निकलते वक्त BRS नेता के. कविता ने कहा कि यह CBI की हिरासत नहीं है, यह भाजपा की हिरासत है। भाजपा बाहर जो बोल रही है, अंदर से CBI वही पूछ रही है, बार-बार 2 साल मांग रही है, इसमें कोई…
देहरादून – चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु आज से पंजीकरण करा सकते हैं। सुबह सात बजे से पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खुल जाएगी। इसके अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा।चारोंधाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। जिससे प्रदेश…
देहरादून – मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड एवं सचिवालय एथलीट और फिटनेस क्लब के तत्वावधान में आज सचिवालय एटीएम चौक से घंटाघर तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । इस रैली को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सचिवालय एथलीट और फिटनेस क्लब की अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी सचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार लखेड़ा सहित सभी प्रतिभागियों द्वारा 19 अप्रैल 2024 को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया गया।
देहरादून – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए राज्य में 11729 पोलिंग बूथ स्थापित किये जा रहे हैं। जिनमें दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।उन्होंने बताया कि राज्य में सक्षम ऐप को 51 हजार 373 लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप के माध्यम से 1623 लोगों द्वारा डोली व 2437 लोगों द्वारा व्हील चेयर का अनुरोध किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3392 मैग्निफाइंग ग्लास की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई गई है। उन्होंने कहा कि…
हरिद्वार – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की विधान सभा डोईवाला के अंतर्गत राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और अन्य मतदान अधिकारियों से मतदाता जागरूकता अभियान व मतदाताओं को मतदान के प्रति शपथ दिलाए जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पोलिंग बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या, कितने मतदाताओं को वोटर स्लिप बांटी गई जैसी मतदान संबंधी जरूरी जानकारी भी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए…
