उत्तरकाशी – उत्तरकाशी मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण पूरे घर में भीषण आग फैल गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास के आठ लकड़ी के मकान उसकी चपेट में आ गए।सूचना मिलने पर मोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक चार घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। तो वहीं अन्य आठ घरों में भी आंशिक क्षति हुई है।…
Author: Onnu
महेंद्रगढ़ – महेंद्रगढ़ के कनीना के गांव उन्हानी के पास स्कूल बस पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच बच्चों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा का ओवरटेक के कारण बताया जा रहा है। गंभीर घायल बच्चों को रेवाड़ी रेफर किया गया है।
नई दिल्ली – पुलवामा के फसीपोरा में सेना और आतंकी के बीच मुठभेड़ की खबर है। सुरक्षाबलों ने आतंकी को घेरा रखा है। एक स्थानीय आतंकी के छिपे होने की खबर पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की है। तलाशी अभियान अभी जारी है।इससे पहले बीते सोमवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने हमला करते हुए एक गैर स्थानीय ड्राइवर को निशाना बनाया था। रिसोर्ट के कमरे में घुसकर आतंकियों ने ड्राइवर सह गाइड को गोली मार दी थी। घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह दो विदेशी पर्यटकों को लेकर आया था।घायल की…
नई दिल्ली – चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव को लेकर सख्त है। वह लगातार प्रयास कर रहा है कि इस बार का चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शिता से हो। इसी क्रम में आयोग ने बुधवार को चुनाव प्रचार में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए होर्डिंग सहित मुद्रित चुनाव संबंधी सामग्री पर मुद्रक और प्रकाशक की पहचान देने का निर्देश दिया है। चुनाव अधिकारी का कहना है कि यह फैसला नगर निगम के अधिकारियों के नियंत्रण वाले होर्डिंग स्थानों पर मुद्रक या प्रकाशक की पहचान के बिना होर्डिंग देखे जाने के बाद लिया गया। आम आदमी पार्टी ने भी हाल में इस मुद्दे…
लखनऊ – सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड के दूसरे मास्टरमाइंड रवि अत्री को यूपी एसटीएफ की टीम ने बुधवार को गौतमबुद्घनगर के थाना जेवर के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ को उसके पास से तीन प्रश्न पत्र, एक मोबाइल फोन, एक पेन ड्राइव और एक मेट्रो पास बरामद हुआ है।रवि अत्री ने सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों को ट्रंक बॉक्स खोलकर उसमें से पेपर निकालकर लीक किया था।बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रदेश सरकार ने परीक्षा निरस्त कर दी थी और पूरे मामले की जांच यूपी…
छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के खदान में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए, पुलिस अधिकारी के अनुसार 30 से ज्यादा लोगों से भरी बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी ‘मुरुम’ खदान में गिर गई।दुर्ग जिले के एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि घटना कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे हुई जब पीड़ित डिस्टिलरीज से काम करके घर लौट रहे थे। बस के गिरने से वाहन में सवार 12 लोगों की मौत हो गई है और 14…
नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने डीएमआरसी को बड़ी राहत दी है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को माना कि डीएमआरसी, दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 8000 करोड़ रुपये देने के लिए बाध्य नहीं है। दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड, अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म की कंपनी है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की क्यूरेटिव याचिका (उपचारात्मक याचिका) को मंजूरी दे दी है। याचिका में डीएमआरसी ने सुप्रीम कोर्ट से अपने पूर्व के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। डीएमआरसी की याचिका…
नई दिल्ली – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति अनियमितता मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी गई थी।आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने और कोर्ट के फैसले खिलाफ के खिलाफ बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। बीते मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को ईडी की गिरफ्तारी की चुनौती देने वाली याचिका को सुनवाई करते हुए तथ्यों के आधार पर खारिज कर…
रोहतास- बिहार में रोहतास जिले के एक घर में आग लगने से 6 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना रोहतास जिला के कछवा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर की है। बताया जाता है कि आग लगने की घटना में तीन बच्चे और तीन महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। आग लगते ही आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना देते हुए आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना में एक लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। उन्हें सासाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक, आग…
नई दिल्ली – शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि याचिका जमानत के लिए नहीं है। याचिका में याचिकाकर्ता ने हिरासत को गलत बताया है। फैसला सुनाते हुए जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा ने याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि दस्तावेज के मुताबिक केजरीवाल साजिश में शामिल हैं। गवाहों पर शक करना कोर्ट पर शक करने जैसा है। मुख्यमंत्री को विशेषाधिकार नहीं है। जांच, पूछताछ से सीएम को छूट नहीं मिलेगी। कोर्ट ने…
