Author: Onnu

उत्तरकाशी – विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रेस वार्ता कर कपाटोद्घान के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। वहीं प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा…

Read More

नई दिल्ली – मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खतरे की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हथियारबंद कमांडो से लैस जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किए गए अलट के बाद यह कदम उठाया गया है। चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों की मानें तो राजीव कुमार के खिलाफ दुश्मन देश साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद ही उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए केंद्रीय…

Read More

हरिद्वार – नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह  की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। हत्यारे का दूसरा साथी फरार हो गया है और उसकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है।  28 मार्च की सुबह नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने एएनआई को बताया कि एक लाख रुपये का इनामी शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू मारा गया,…

Read More

नैनीताल – रामनगर के गर्जिया मंदिर परिसर में अचानक आग लग गई। आग लगने से गर्जिया मंदिर परिसर में लगाए गए प्रसाद की दुकानें जलकर राख हो गई। इस दौरान भक्तों में अफरा-तफरी मच गई।

Read More

देहरादून – लोहाघाट के खेतीखान तपनीपाल निवासी भारतीय सेना के आर्टिलरी रेजिमेंट में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचा। जहां सैन्य सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचते ही मातम पसर गया। खेतीखान तपनीपाल निवासी आर्टिलरी रेजिमेंट बाड़मेर राजस्थान में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा विगत शुक्रवार को बाड़मेर राजस्थान से छुट्टी लेकर ट्रेन से घर लौट रहे थे, इसी दौरान चूरू राजस्थान में चलती ट्रेन से पैर फिसलने से प्रदीप का निधन हो गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे तिरंगे से लिपटा प्रदीप का पार्थिव शरीर उसके गांव तपनीपाल…

Read More

 नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच मुकाबला नहीं होना चाहिए। दरअसल कर्नाटक सरकार ने सूखा प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया फंड से आर्थिक मदद देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने इस कर्नाटक की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। सॉलिसिटर जनरल बोले- याचिका दायर करने की जरूरत नहीं थी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विभिन्न राज्य सरकारें इन दिनों अदालत आ रही हैं। जस्टिस…

Read More

मुंबई  –   कॉमेडी फिल्म ‘क्रू’ ने रिलीज के नौ दिनों के अंदर ही 100 करोड़ का कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, फिल्म मेकर्स के मुताबिक नौ दिन में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 104.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। राजेश ए. कृष्णन के डायरेक्शन में बनी ‘क्रू’ 29 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन लीड रोल में है, फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी हैं। ‘क्रू’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती दिन में दुनियाभर में 20.07 करोड़ रुपये की कमाई की और छह अप्रैल…

Read More

नई दिल्ली – आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। कहां-कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण इस सूर्य ग्रहण को पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका , कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, इंग्लैंड के…

Read More

बोधगया – उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बोधगया का दौरा किया और बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र मंदिर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद 1,500 साल पुराने महाबोधि मंदिर गए। एयरपोर्ट पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उप-राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के साथ बोधगया में महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की।उप-राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “वह बोधगया में महाबोधि मंदिर में शांति के माहौल में डूब गए। इतिहास में डूबे इस पवित्र स्थल पर श्रद्धा अर्पित करना वास्तव…

Read More

देहरादून – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के होटल एसोसिएशन द्वारा अनुरोध किया गया है कि मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए उनके द्वारा मतदान के पश्चात 20 अप्रैल को जितने भी ग्राहक होटल और रेस्टोरेंट में प्रवेश करेंगे, उनको 20 प्रतिशत तक की छूट देने का प्रस्ताव सामने रखा है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के दौरान सभी कार्मिकों, पुलिस जवानों, पीआरडी…

Read More