भोजपुर – भोजपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के ओरैया टोला के समीप पास की है। बताया जा रहा है कि महिला का शव लेकर दाह संस्कार के लिए बक्सर जा रही सवारी गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। इनका इलाज आरा सदर अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है। एक शख्स को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर…
Author: Onnu
नई दिल्ली – बीते बुधवार को ताइवार में आए विनाशकारी भूकंप में लापता हुए दो भारतीय नागरिकों पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि हम अब उन दो लोगों से संपर्क में हैं, जो भूकंप के दौरान लापता हो गए थे। वे दोनों अब पूरी तरह से सुरक्षित हैं। अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग- रणधीर जयसवाल चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों का नाम बदलने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने दो टूक शब्दों में कहा कि हमने इस मुद्दे पर बार-बार बात की है। हमने पिछले…
जम्मू कश्मीर – भारतीय वायु सेना के एक अपाचे हेलीकॉप्टर को लद्दाख में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान उतार-चढ़ाव वाले इलाके और अधिक ऊंचाई के कारण हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसमें सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। वायुसेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को हुई। वायु सेना ने घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दे दिए हैं। आईएएफ ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘आईएएफ के अपाचे हेलीकॉप्टर ने 3 अप्रैल को लद्दाख में एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एहतियाती लैंडिंग की। इस लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान, उतार-चढ़ाव वाले…
लखनऊ – यूपी एटीएस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को नेपाल-भारत के सोनौली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो पाकिस्तान के रहने वाले हैं जबकि एक कश्मीर का निवासी है।यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि कुछ पाकिस्तानी नागरिक आईएसआई के सहयोग से नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश करने वाले हैं। जिस पर एटीएस की फील्ड इकाई गोरखपुर ने सर्विलांस की मदद से मोहम्मद अल्ताफ भट, रावलपिंडी, सैय्यद गजनफर इस्लामाबाद और नासिर अली जम्मू एंड कश्मीर को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी भारत में आतंकी घटनाओं को…
नई दिल्ली – वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले वीकली एक्सपायरी के दिन घरेलू शेयर बाजार में नया रिकॉर्ड बन गया है। दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली लौट आई। गुरुवार को प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी फिर रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान सेंसेक्स 500 अंक उछलकर 74,400 के पार पहुंच गया। दूसरी ओर निफ्टी भी पहली बार 22,600 के स्तर पर पहुंचा। मिले-जुले वैश्विक रुख और तिमाही नतीजों की घोषणा से पहले प्रमुख शेयरों में लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। बीएसई का 30 शेयरों…
नई दिल्ली – विस्तारा एयरलाइंस का संकट जल्द ही खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हफ्ते के अंत तक एयरलाइंस की उड़ानें भी सामान्य हो सकती हैं। विस्तारा एयरलाइंस ने ही इसके संकेत दिए हैं। विस्तारा एयरलाइंस पायलट्स की कमी से जूझ रही है और इसके चलते हाल के दिनों में बड़ी संख्या में विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट्स या तो कैंसिल हुई हैं या फिर उनमें देरी हुई है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। पायलट्स की इन बातों को लेकर है शिकायत विस्तारा एयरलाइंस के पायलट्स ने थकान की शिकायत…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सीमांत क्षेत्र रामलीला ग्राउंड भटवाड़ी, (उत्तरकाशी) में टिहरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह के पक्ष में आयोजित जनसभा/रैली में प्रतिभाग किया।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम सभी लोग यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकत्र हुए हैं। गंगोत्री क्षेत्र से मां गंगा निकलकर कई क्षेत्र में जल और जीवन देने का काम करती है। पतित पावनी गंगा के उद्गम स्थल के क्षेत्र में जब भी आने का मौका मिलता है,से स्वयं को धन्य महसूस करते हैं। उन्होंने…
देहरादून – हिमालय में विराजमान ग्यारवें ज्योतिर्लिंग केदरनाथ धाम के कपाट खुलने में अभी एक माह से अधिक का समय शेष है, समय को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है, केदरनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य जारी है। बर्फ हटाने में डीडीएमए के 90 से अधिक मजदूर जुटे हुए हैं। डीडी एम ए अधिशासी अभियंता विनय झिंकवाण ने बताया कि मजदूर पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में जुटे हैं कतिपय स्थानों पर ग्लेशियर को काट कर रास्ता बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बर्फ हटाने में 90 मजदूर लगे हैं जिनके द्वारा धाम तक आवाजाही…
नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन की पर्चियों के मिलान के मामले पर अगले हफ्ते सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि एडीआर की तरफ से दायर की गई याचिका अगले हफ्ते मंगलवार या बुधवार के लिए सूचीबद्ध की जाएगी। याचिकाकर्ता संगठन एडीआर की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए वकील प्रशांत भूषण ने मांग की कि याचिका पर जल्द सुनवाई की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वीवीपैट के मुद्दे पर दायर एक अन्य याचिका पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस भेजकर…
मेरठ – उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एसटीएफ मेरठ की यूनिट ने बुधवार को मुख्य आरोपी राजीव नयन को गिरफ्तार कर लिया है। राजीव नयन मिश्रा पुत्र स्व. दीनानाथ मिश्रा प्रयागराज के थाना मेजा ग्राम अमोरा का रहने वाला है। वर्तमान में वह भरतनगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था। अभियुक्त राजीव थाना कंकरखेड़ा मेरठ के केस क्राइम 166/24 अन्तर्गत धारा 420/467/468/471/120B IPC 2/3/7/8/9 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम में वांछित चल रहा था।
