देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने आज देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर मतदान हेतु प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों/फेसिलिटेशन सेंटर एवं निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम ट्रेंनिंग सेंटर, वोट फैसिलिटेशन सेंटर समेत विभिन्न स्टॉल्स का भी निरीक्षण कर मतदान ड्यूटी में लगे कार्मिकों से बातचीत की और उनको मनोयोग और टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सकुशल मतदान संपादित करने हेतु मतदान ड्यूटी में लगे समस्त कार्मिक पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं। समस्त जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि मतदान ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को किसी भी प्रकार से अनावश्यक परेशान न होना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ताज़ा ख़बर
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
- मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में समस्त अधिकारियों व कर्मिकों को मताधिकार की शपथ दिलवाई
- चुनाव आयोग ने अब तक जब्त किए 4,650 करोड़ रुपये

