नई दिल्ली – इस्राइल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस बीच ईरान की नौसेना ने इस्राइल के एक कंटेनर जहाज पर कब्जा किया है। बताया गया है कि यह जहाज इस्राइल के अरबपति इयाल ओफर का है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह जहाज भारत की ओर आ रहा था और इसमें 25 क्रू मेंबर मौजूद हैं। बताया गया है कि ईरान की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान की खाड़ी में यह कार्रवाई की। सबसे पहले हेलीकॉप्टर से इस्राइली जहाज पर हमला किया गया और इसके बाद ईरान की…
Author: Onnu
देहरादून – देहरादून के विकासनगर में शनिवार को यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मृतक लांघा रोड स्थित टाल ब्रोश कंपनी में काम करते थे। कंपनी के आठ-नौ युवक शनिवार की दोपहर करीब कटापत्थर के निकट डुमेट आश्रम के समीप नदी किनारे पिकनिक मनाने आए थे। इनमें से एक का जन्मदिन था। यहां पहले से ही कुछ स्थानीय युवक नहा रहे…
देहरादून – वोटर जागरूकता में जनसंपर्क की भूमिका पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा आज राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड में अपेक्षाकृत कम वोट प्रतिशत के कारणों और इसे बढ़ाए जाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। कॉन्फ्रेंस में उपनिदेशक सूचना और निर्वाचन में नोडल मीडिया रवि बिजारनीया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट प्रतिशत को बढ़ाए जाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर मतदान शपथ का अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि युवाओं को प्रेरित करने के लिए सोशल मीडिया पर खास तौर पर…
चमोली- पपड़ियाणा गांव निवासी और चिपको आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पर्यावरणविद् मुरारी लाल (91) का निधन हो गया है। पिछले तीन दिनों से सांस लेने में तकलीफ होने के कारण वे एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे। इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को सुबह अलकनंदा के किनारे पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्वर्गीय मुरारी लाल का पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। निधन के कुछ दिन पहले भी वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे। चिपको आंदोलन के प्रणेता चंडी प्रसाद भट्ट, सीपीबी पर्यावरण एवं विकास केंद्र के…
देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित फेसबुक क्विज कंपटीशन के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कंप्यूटर के माध्यम से लकी ड्रा निकाले। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान एवं निर्वाचन के प्रति जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनूठी पहल के क्रम में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दिनांक 03 अप्रैल, 2024 से मतदाता जनजागरूकता हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय पुरस्कार ₹2000 और तृतीय पुरस्कार ₹1000 तय किया गया था। प्रतियोगिता में दिनांक 03…
नई दिल्ली – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। एजेंसी ने साजिश के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए के मुताबिक, मुसाविर हुसैन शाजिब और अदबुल मथीन अहमद ताहा को कोलकाता के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों यहां अपना ठिकाना बनाकर छिपे हुए थे। ठिकाने का पता लगाकर एनआईए की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि शाजिब ही वह व्यक्ति है, जिसने कैफे में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) रखा था। इसके अलावा ताहा विस्फोट की योजना बनाने और उसे अंजाम…
कुल्लू – कुल्लू के पुलिस थाना आनी के अंतर्गत राणाबाग-करशाला मार्ग पर चोईनाला में एक मारुति आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सुरेंद्र कुमार चालक (40) पुत्र धर्मचन्द और सुशील कुमार (36) पुत्र मनसा राम निवासी बिशल डाकघर डिगेढ, बीर सिंह (43) पुत्र मोती राम और संजीव कुमार (34) पुत्र रोशन लाल, निवासी खनेरी डाकघर डिगेढ के रूप में हुई है। वहीं सूचना मिलते ही आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दुर्घटना पर गहरा…
देहरादून – प्रदेश के पांच जिलों के कुछ इलाकों में आज (शुक्रवार) भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।आने वाले दिनों के मौसम पर नजर डालें तो 15 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम बदलने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अप्रैल के लिए पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 अप्रैल को प्रदेश भर में झोंकेदार हवाओं के साथ…
नई दिल्ली – सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के..चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ जेल में हैं। सीबीआई ने उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली के राऊज एवेंयू कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले सीबीआई के अधिकारियों ने एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद जेल…
मुंबई – बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है। सलमान साल 2025 में ईद के मौके पर ‘सिकंदर’ बनकर पर्दे पर आने वाले हैं, ईद के मौके पर सलमान खान ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है।जाने-माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदॉस की इस फिल्म में सलमान लीड रोल में नजर आएंगे।सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर जारी कर नई फिल्म का ऐलान किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा कि ‘इस ईद बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को देखो और अगली ईद सिकंदर…
