Author: Onnu

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में आनन-फानन में आबकारी कमिश्नर बदलने, किसान आयोग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, बदरीनाथ केदार मंदिर समिति, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग और ऊर्जा विभाग में की गई तमाम नियुक्तियों, ट्रांसफर और प्रमोशन पर सवाल उठाए हैं।आज सोमवार को उन्होंने आरोप लगाया कि कोऑपरेटिव बैंकों में अब भी बैक डोर से नियुक्तियां जारी हैं। चुनाव आयोग ने आगामी चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया और उत्तराखंड में आचार संहिता लागू हो गई है। जबकि राज्य सरकार लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। हरीश ने इन नियुक्तियों को आचार संहिता का खुला…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को भी बारिश, बर्फबारी जारी रही। जिससे पूरे राज्य में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में अलाव जलाकर लोग गुजर-बसर कर रहे हैं। बर्फबारी की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद पड़ा हुआ है। हरिद्वार में सुबह तक हल्की बूंदाबांदी के बाद दस बजे बाद आसमान खुला। पूरे दिन धूप तो खिली, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिर गया। इससे ठंडी हवाएं चली और लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। देहरादून जिले में रविवार को भी हल्की बारिश जारी रही।…

Read More

ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार उनको मिली सरकारी सुविधाओं का परित्याग करते हुए अपने समस्त स्टाफ का बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पुष्प माला पहनाकर आभार व्यक्त किया और कहा है कि उनके साथ बिताए गए 5 साल हमेशा याद रहेंगे। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए स्टाफ के तमाम लोगों ने उनको कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और जो भी ऋषिकेश विधानसभा में विकास के कार्य हो या उत्तराखंड विधानसभा में सदन संचालन से संबंधित कार्रवाई हो उसमें उनके स्टाफ का विशेष योगदान रहा…

Read More

चमोली। राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमांशु खुराना ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष,पारदर्शिता, निर्भिघ्न सम्पन्न कराने हेतु सहयोग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की घोषणा हो चुकी है इसलिए आर्दश आचार संहिता प्रभावी हो गयी है सभी राजनैतिक दल आर्दश आचार संहिता का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों की कोविड-19 प्रोटोकॉल को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए गाइडलाइन का शतप्रतिशत अनुपालन करने व कराने की अपेक्षा की। तथा सभी राजनैतिक दलों को कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी रोकथाम के लिए मास्क,हैंड सेनेटाइजर,थर्मल स्केंनिग इत्यादि की अपने…

Read More

देहरादून। यह डीआईटी विश्वविद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है क्योंकि इसे विश्वविद्यालय और डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी श्रेणी (तकनीकी) के तहत इनोवेशन अचीवमेंट्स (एआरआईआईए) फ्रेमवर्क 2021 पर संस्थानों की अटल रैंकिंग के बैंड परफॉर्मर में मान्यता मिली है। नवाचार उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग (एआरआईआईए) शिक्षा मंत्रालय (एमओई), सरकार की एक पहल है। भारत के सभी प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों को छात्रों और संकायों के बीच नवाचार और उद्यमिता विकास से संबंधित संकेतकों पर शिक्षक संस्थानो को दी जाती है। इनोवेशन सेल, शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों के अनुसार विश्वविद्यालयों को रैंक और बैंड…

Read More

देहरादून। कोविड गाइड लाइन को देखते हुए जहां 16 जनवरी तक सभी आयोजन पर पूरी तरह रोक लगी हुई है वहीं आप पार्टी ने आगामी 36 दिनों की चुनावी रणनीति को लेकर अब पूरे उत्तराखंड में वर्चुअल मीटिंग शुरू कर दी है। आप उपाध्यक्ष अमित जोशी ने बताया, चुनावों के लिए अब 36 दिनों का कम वक्त बचा हुआ है,जिसके लिए आप पार्टी ने अपनी कमर पूरी तरह कसते हुए आज अपने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। मीटिंग में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय,आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया जी,आप सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल,आप सह प्रभारी राजीव चैधरी,प्रवीण देशमुख,कैंपेन कमेटी…

Read More

दून स्कूल के छात्र का भौतिक विज्ञान विश्व कप-2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन , रोमानिया के तिमिसोआरा में होने वाले 35वें अंतर्राष्ट्रीय युवा भौतिक विज्ञान टूर्नामेंट (IYPT) 2022 में भारत की टीम का हिस्सा होंगे. देहरादून। दून स्कूल के कक्षा नौ के छात्र आराध्य जैन ने रोमानिया के तिमिसोआरा में होने वाले 35वें अंतर्राष्ट्रीय युवा भौतिक विज्ञान टूर्नामेंट (IYPT) 2022 की पाँच सदस्यीय भारतीय टीम के लिए क्वालीफाई किया है, जो देश का प्रतिनिधित्व करेगी। ‘भौतिकी विश्व कप’ के रूप में प्रसिद्ध, आईवाईपीटी (IYPT) माध्यमिक विद्यालय के छात्रों की टीमों के बीच एक वैज्ञानिक प्रतियोगिता है।…

Read More

देहरादून : आगामी विधान सभा चुनाव के शंखनाद के बाद अब जिला प्रशासन भी तेज़ी से प्रबंधन कार्य में जुट गया है। जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने एक्शन लेते हुए 10 मार्च 2022 तक के लिए धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही उन्होंने इसका उल्लंघन करने पर धारा-188 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा उन्होंने जुलूस में विरोधी दलों के पुतलों जलाकर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी गई है। डीएम ने अपने जारी आदेश में कहा कि कोई भी व्यक्ति लिखकर, बोलकर या प्रतीक के माध्यम से किसी की धर्मिक, संप्रदाय व…

Read More

देहरादून: जहां कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर पूरी दुनिया के लोग दहशत में हैं। वहीं एम्स के रिसर्चर डॉ संजय राय ने इसे वरदान बताया है। उनका कहना है कि यह अभिशाप नहीं, वरदान साबित हो सकता है। डॉ राय ने अपने बयान में कहा है कि यह वेरिएंट लोगों में नेचुरल इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिन्हें एक बार कोरोना हो गया है और वो ठीक हो गए हैं, वो सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्हें वैक्सीन वालों की तुलना में ज्यादा प्रोटेक्शन है। एम्स में कोवैक्सीन के ट्रायल को लीड करने…

Read More

देहरादून: पंजाब सरकार की तरफ से केंद्र की जांच समिति की निष्पक्षता पर संदेह उठाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी को पंजाब दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध के मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार की गठित समिति को भंग कर दिया है। और अब सेंध की साजिश के अंदेशे के तहत जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक स्वतंत्र समिति का गठन कर दिया है। स्वतंत्र जांच समिति की अगुवआई सुप्रीम कोर्ट के ही रिटायर्ड जस्टिस करेंगे। देश मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन, जस्टिस सूर्यकांत और हेमा कोहली की बेंच ने सुप्रीम कोर्ट…

Read More