देहरादून : प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के मामलों में भारी उछाल आया। 24 घंटे के भीतर प्रदेश में कोरोना के 2127 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मामले देहरादून में है। जहाँ 991 मामले है I स्वास्थ्य विभाग ने सूचना जारी कर बताया कि मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 2127 नए मामलों आए जिनमे सर्वाधिक देहरादून में 991, नैनीताल में 451 और हरिद्वार में 259 मामले शामिल हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में 43, बागेश्वर में चार, चमोली में 25, चंपावत में 26, पौड़ी में 48, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 13,…
Author: Onnu
देहरादून : कोरोना महामारी जिसकी दोनों-लहरों ने देश भर में त्राहिमाम मचाया I वहीं जब इस समय लोग जीवन मृत्यु के जाल में फंसे हुए थे और जान बचने के लिए निजी अस्पतालों पर इलाज करा रहे थे I तो वहीं संकट की इस घड़ी में अवसर ढूंढ निजी अस्पतालों ने लोगों को जमकर लूटा। निजी अस्पतालों की ओर से मचाई गई इस लूट को वापस लेने के लिए देहरादून निवासी अभिनव थापर ने सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में जनहित याचिका दायर की है। इस पर माननीय सुप्रीम कोर्ट की संयुक्त पीठ ने इस याचिका के निजी अस्पतालों द्वारा लिए…
देहरादून : राजधानी में मंगलवार को विनसर प्रकाशन के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मातृभाषा गढ़वाली लेखकों की एक गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में गढवाली में प्रकाशित प्राथमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम की पुस्तकों धगुलि , हंसुली , छुबकी , पैजबी और झुमकी के लेखकों तथा इन पुस्तकों में चित्रांकन करने वाले चित्रकारों ने प्रतिभाग किया। इस गोष्ठी में पाठ्यक्रम को तैयार करने वाले लेखकों और चित्रकारों को विनसर प्रकाशन द्वारा सम्मान राशि प्रदान की गयी। वहीं गोष्ठी का संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया। इसी दौरान लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने हिंदी एवं अंग्रेजी में प्रकाशित उत्तराखंड ईयर बुक…
देहरादून: उत्तरांचल प्रेस क्लब में सोमवार को महिला पत्रकारों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता क्लब कार्यकारिणी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीता मिश्रा व संचालन क्लब की संयुक्त मंत्री नलिनी गोसाईं ने किया। इस अवसर पर सभी महिला पत्रकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी-अपनी प्रस्तुति दी साथ ही डीजे की धून पर डांस किया। सभी महिला पत्रकारों ने क्लब अध्यक्ष जितेन्द्र अंथवाल को अपने सुझाव दिए, कहा कि महिलाओं के इस प्रकार के कार्यक्रम से क्लब की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा व सभी महिला पत्रकार अपने को सुरक्षित महसूस करेंगी। सभी महिलाओं ने इस प्रकार के कार्यक्रमों…
-ठीक होने वालों की संख्या दो गुनी -वेंटिलेटर की जरूरत 95 प्रतिशत कम देहरादून: कोरोना ही तीसरी लहर ओमिक्रोन वेरिएंट आने के बाद देश दुनियां में दहशत भरे माहौल के बाद इसको लेकर राहत भरी खबर भी सामने आ रही है I देश के चार मेट्रो शहरों के आंकड़े देखने पर पता चलता है कि दूसरी लहर के मुकाबले इस बार ऑक्सिजन और आईसीयू बेड की जरूरत बहुत कम पड़ रही है। ओमिक्रोन वेरिएंट का संक्रमण जिस तेजी के साथ बढ़ रहा है, उस हिसाब से अस्पताल में मरीजों की संख्या नहीं बढ़ रही है। दिल्ली में दूसरी लहर के…
देहरादून: राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले किए गए शिक्षकों के तबादलों पर चुनाव योग के निर्देशों के बाद रोक लगा दी गई हैI शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद बेसिक व माध्यमिक के 650 से अधिक शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षाधिकारियों के स्थानांतरण फ़िलहाल रोक दिए गए हैं। दरअसल बीती आठ जनवरी से राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। इस बीच आचार संहिता लागू होने से ऐन पहले सरकार ने 392 बेसिक शिक्षकों व 260 माध्यमिक शिक्षकों के तबादला आदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बुधवार को तमिलनाडु को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मोदी 12 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु में 11 नए सरकारी मेडिकल कालेज और चेन्नई में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ क्लासिकल तमिल (सीआईसीटी) के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी जानकारी दी है। 4 हजार करोड़ रूपये की लागत से तैयार हुए सरकारी मेडिकल कालेज केंद्र द्वारा प्रायोजित योजना से तैयार हो रहे कालेजगौरतलब है कि 1450 सीट की क्षमता वाले ये नए कालेज केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित ‘मौजूदा जिला/रेफरल अस्पताल से जुड़े नए मेडिकल कालेजों की स्थापना’ के तहत बन…
पाँच राज्यों मे विधानसभा चुनावों की घोषणा होने के साथ ही भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है। इस क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने रविवार को देहरादून पहुँचकर पार्टी की चुनावी तैयारियों को परखा। साथ ही बदली परिस्थितियों में हो रहे चुनाव के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष रविवार शाम को देहरादून पहुँचे और फिर उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में चुनाव की तैयारियों के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों से विमर्श किया। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम,…
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग होने के बाद सरकार ने विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले श्री बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) का गठन कर दिया। भाजपा के युवा नेता एवं पूर्व दायित्वधारी अजेंद्र अजय भट्ट को बीकेटीसी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही समिति के उपाध्यक्ष, सीईओ और 13 सदस्यों की नियुक्ति भी कर दी गई है। इस संबंध में सचिव संस्कृति, धर्मस्व, तीर्थाटन प्रबंधन एवं धार्मिक मेला एचसी सेमवाल की ओर से सात जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी गई थी। प्रदेश की भाजपा सरकार में त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री काल में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूँ। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूँ प्रदेश नई ऊँचाइयों को छुए। प्रदेश के विकास एवं जनता की कुशलता की कामन इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा देश में एक बार फिर कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से हो रहा है। हम सबको सतर्क रहने के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन…
