Author: Onnu

देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने उत्तराखण्ड में सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022 को दिव्यांगजनों हेतु सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। कहा कि इसके लिए टार्गेटेड एप्रोच अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी दिव्यांग मताधिकार से वंचित न रहे। दिव्यांगजनों के लिए सुगम निर्वाचन के क्रियान्वयन हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति की वर्चुअल बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर के सभी…

Read More

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंच सुशीला तिवारी अस्पताल का निरीक्षण कियाI इस मौके पर सीएम ने प्रदेशवासियों को पहाड़ी त्योहार घुघुतिया व मकर संक्रांति की बधाई दीI मुख्यमंत्री ने कहा कि ओमीक्रोन के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए आज मैंने हल्द्वानी में कुमाऊं के सबसे बड़े अस्पताल सुशीला तिवारी का निरीक्षण कियाI इस दौरान सीएम धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ कियाI धामी ने अस्पताल में बने कोविड केयर का भी निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने कहा जान माल का खतरा देखते हुए 16 तारीख तक सभी प्रकार के…

Read More

उत्तरकाशी: अपने उत्तरकाशी दौरे के दौरान आज डोर टू डोर प्रचार में कर्नल कोठियाल भटवाड़ी पहुंचे ।यहाँ पहुंच कर उन्होंने कई गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया उन्होंने बेला टिपरी,सौरा,सारी,मल्ला में भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ पर्यटन पर गहन विचार विमर्श किया, वहीं ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे कि किस तरह से पर्यटन को बढ़ावा दिया जाय। इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत और सीएम धामी को गंगोत्री से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। कर्नल कोठियाल ने कहा, पूरा भटवाड़ी ब्लॉक् पर्यटन की दृष्टि मै बहुत ही महत्वपूर्ण है। जंहा पर दायरा बुग्याल, और अनेको ट्रेकिंग रुट…

Read More

-धर्म सिंह सैनी समेत 6 अन्य विधायक भी सपा में शामिल देहरादून: भाजपा का साथ छोड़ने वाले पूर्व मंत्री और विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़ लाल टोपी पहन ली है।मौर्य के अलावा धर्म सिंह सैनी और 6 अन्य विधायकों ने भी सपा का दामन थामा। स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विधायकों के साथ ऑनलाइन रैली के चलते समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। स्वामी ने कहा कि मैंने जिसका भी साथ छोड़ा है, उनका अता-पता नहीं रहता है। बसपा सुप्रीमो मायावती का जिक्र करते हुए कहा कि…

Read More

हरिद्वार: धर्मसंसद के चर्चित नफरती भाषण के मामले में जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाने के खिलाफ यति नरसिंघानन्द ने सर्वानन्द घाट पर अन्न जल त्याग अनशन शुरू कर दिया है। यति नरसिंघानन्द ने कहा कि वह जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को छोड़े जाने के बाद ही जल ग्रहण करेंगे। बता दें कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को हेट स्पीच मामले में दर्ज एक मुकदमे में रविवार की शाम ही यूपी हरिद्वार सीमा पर नारसन से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार करने के बाद रात में ही उन्हें सीजेएम…

Read More

मकर संक्रान्ति भारत का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति को पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर प्रवेश करता तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रान्ति पर्व को उत्तरायण भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर हो होता है। इसके अलावा हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन भगवान विष्णु ने पृथ्वी लोक पर असुरों का वध कर उनके सिरों को काटकर मंदरा पर्वत पर गाड़ दिया था। तभी से भगवान विष्णु की इस…

Read More

केपटाउन (एजेंसी)। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया के पास 70 रन की बढ़त है। विराट कोहली 14 और पुजारा नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मैच के दूसरे दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 210 रन के अंदर आउट किया। दिन के पहले सत्र में अफ्रीका ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन दूसरे सत्र में भारत ने वापसी की और चाय के बाद अफ्रीका को 210 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा…

Read More

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने आज देहरादून से हल्द्वानी में आयोजित वर्चुअल पत्रकार वार्ता संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के ‘अबकी बार 60 पार’ की अपील पर मुहर लगाने वाली है । मौसम खराब होने के कारण वहां नहीं पाने पर खेद जताते हुए उन्होने विश्वास जताया कि लोग भाजपा द्धारा राज्य बनाने के लिए किए संघर्ष और उनकी पार्टी की सरकारों के विकास कार्यों को नहीं भूले हैं और न ही कॉंग्रेस पार्टी की राज्य निर्माण विरोधी सोच और उनकी सरकारों के कुशासन को । देहरादून में बलबीर रोड स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय…

Read More

-मनीष सिसोदिया ने टिहरी से तो कर्नल कोठियाल ने गंगोत्री से और दीपक बाली समेत सभी प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्रों से किया आगाज देहरादून: आगामी चुनावों में बहुत कम दिन बाकी रह गए ऐसे में आम आदमी पार्टी ने अपने सभी अभियान तेज कर दिए हैं। आप पार्टी ने पूरे प्रदेश की हर विधानसभाओं में 30 लोगों की 5 टीमों का गठन किया है जो विधानसभा वार हर घर दो दस्तक अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। कल दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा इस अभियान की शुरुआत टिहरी विधानसभा से हुई थी जिसमें टिहरी के लोगों का अपार…

Read More

-यूपी के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी गिरफ्तार हरिद्वार: खड़खड़ी स्थित स्थित वेद निकेतन में बीते दिनों 17 से 19 दिसंबर तक चली धर्मसंसद का आयोजन के तहत नफरती भाषण के को लेकर एसआईटी ने एक्शन में आ गई हैI इस मामले में गुरुवार को पहली गिरफ्तारी की गई हैI एसआईटी ने यूपी के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को गुरुकुल नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है । बीते दिनों धर्म संसद में नफरती भाषण के मामले में धर्मनगरी हरिद्वार में कई साधु संत समेत जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

Read More