Author: Onnu

मुंबई –बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ फरवरी में देशभर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिली है। इसके साथ ही फिल्म में यामी के अभिनय प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ हुई है। यह फिल्म कश्मीर में आतंकवाद के बढ़ने और इसके खिलाफ लड़ाई पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370′ पहले दिन से ही तारीफें लूट रही है।’आर्टिकल 370’ इस साल की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है। ‘आर्टिकल 370’ एक हाई-ऑक्टेन, एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा है,…

Read More

नोएडा – बांदा जेल में बंद  पूरब के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार की मौत के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। मुख्तार की मौत के दो घंटे बाद यानि साढ़े बारह बजे के आसपास उसके शव को मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। शव के पोस्टमार्टम पहुंचते ही सारा फोर्स भी वहीं तैनात हो गया। पूरे पोस्टमार्टम हाउस की घेराबंदी कर दी गई। बैरिकेडिंग भी लगा दी गई। रात में पोस्टमार्टम शुरू नहीं किया गया है।…

Read More

जम्मू – रामबन जिले में शुक्रवार को एक एसयूवी फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि वाहन श्रीनगर से जम्मू जा रहा था। देर रात करीब सवा एक बजे जिले के बैटरी चश्मा इलाके में एसयूवी 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि दस लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के जवान मौके पर हैं। भारी बारिश के बीच 10 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक जम्मू के अंब घ्रोथा…

Read More

नई दिल्ली – अंतरिक्ष जगत के स्टार्ट-अप स्काईरूट ने गुरुवार को विक्रम-1 रॉकेट के चरण-2 का सफल परीक्षण किया। कंपनी को इस साल के अंत में एक उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक विक्रम-1 प्रक्षेपण यान के चरण-2 को कलाम-250 कहा जाता है। यह हाई पावर कार्बन मिश्रित मोटर है जो रॉकेट को वायुमंडलीय चरण से बाहरी अंतरिक्ष में ले जाएगा। कलाम-250 का परीक्षण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में हुआ।गुरुवार को 85 सेकंड तक चले परीक्षण के बारे में स्काईरूट एयरोस्पेस के सह संस्थापक और…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी की रिमांड एक अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। उनकी 6 दिन की रिमांड आज खत्म हो रही थी। आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। लेकिन कोर्ट ने उनकी रिमांड की अवधि एक अप्रैल तक बढ़ा दी। अब उन्हें एक अप्रैल को 11.30 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Read More

नई दिल्ली – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए बन रहे खास तरह के ट्रैक की पहली झलक दिखाई है। अपने एक्स हैंडल से उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने देश के पहले बैलेस्टलेस ट्रैक की खूबियां बताईं। गुजरात-मुंबई के बीच बनने वाले इस ट्रैक के बारे में वीडियो में विस्तार से जानकारी दी गई है। साथ ही एनिमेटेड तरीके से इसमें बुलेट ट्रेन के दौड़ने के दृश्य भी शामिल किए गए हैं।अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये ट्रैक बैलेस्टलेस हैं यानी ऐसे ट्रैक, जिनमें तेज रफ्तार ट्रेनों के भार को…

Read More

रुद्रपुर – उत्तराखंड में सनसनीखेज वारदात हुई है। उधम सिंह नगर के गुरुद्वारे में बाइक पर आए हमलावर ने नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। इलाके में सनसनी फैली हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, डीआईजी योगेंद्र रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।जानकारी के अनुसार, कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह (60) को मोटरसाइकिल से आए अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल तरसेम सिंह को इलाज के लिए खटीमा के निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी मौत हो गई।…

Read More

नई दिल्ली: आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 6 दिन की रिमांड आज खत्म हो रही है। केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि ED की रिमांड खत्म होने पर आज CBI अरविंद केजरीवाल की हिरासत मांग सकती है। बता दें कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में दावा किया था कि उनके पति गुरुवार को कोर्ट में शराब घोटाला केस को लेकर ‘बड़ा खुलासा’ करेंगे। बता दें कि…

Read More

देहरादून – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि अभी तक इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम (ई.एस.एम.एस) के अंतर्गत राज्य में अभी तक 03 करोड़ 60 लाख मूल्य की जब्ती हुई है।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन टीमों को पोलिंग बूथ तक ले जाने के लिए जिन वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा, इस बार उनका किराया बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले छोटे वाहनों के लिए ₹750, बड़े वाहनों के लिए ₹1800 शुल्क तय किया गया था, इस बार इसको बढ़ाते हुए छोटे वाहनों के…

Read More

 देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में निर्वाचन कार्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राजधानी देहरादून में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदाता शपथ आयोजित कर जनजागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इसी क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने डीएवी कॉलेज, देहरादून में जाकर मतदाता शपथ एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने रितिका चिल्ड्रन एकेडमी, केदारपुरम व दून यूनिवर्सिटी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह ने लक्खीबाग स्थित प्राइमरी विद्यालय व उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्र ने उच्च…

Read More