नई दिल्ली: आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 6 दिन की रिमांड आज खत्म हो रही है। केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि ED की रिमांड खत्म होने पर आज CBI अरविंद केजरीवाल की हिरासत मांग सकती है। बता दें कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में दावा किया था कि उनके पति गुरुवार को कोर्ट में शराब घोटाला केस को लेकर ‘बड़ा खुलासा’ करेंगे। बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाला केस में ED ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बुधवार को आम आदमी पार्टी की गोवा यूनिट के अध्यक्ष अमित पालेकर समेत 4 लोगों को ईडी ने समन देकर पूछताछ के लिए बुलाया। आज दिल्ली हाईकोर्ट में भी एक याचिका पर सुनवाई होनी है जिसमें कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल ईडी की हिरासत में हैं वो सरकार नहीं चला सकते इसलिये उनके इस्तीफे के लिए कोर्ट को ऑर्डर पास करना चाहिए। बता दें कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को इस केस में गिरफ्तार किया था और एक कोर्ट ने उन्हें 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

