Author: Onnu

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार की शाम हल्द्वानी पहुंचे। हल्द्वानी पहुंचकर सीएम धामी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश रावत के बड़े भाई बिशन सिंह रावत के निधन पर उनके आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।। सीएम धामी आज रात्रि विश्राम अमरदीप होटल में करेंगे। उसके बाद 27 मार्च को अजय भट्ट के नामांकन में शामिल होने रुद्रपुर जाएंगे।

Read More

देहरादून – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि मतदान की प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु राज्य में व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 85+ आयु के मतदाताओं हेतु घर पर जाकर मतदान की व्यवस्था सुनिश्चत की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 85+ आयु के राज्य में 65 हजार 160 मतदाता हैं। जिनमें से 10 हजार 390 आवेदन प्राप्त हुए हैं। राज्य में 80 हजार 330 दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता हैं, उनमें से 5 हजार 576 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से वोटिंग के लिए आवेदन किया है। अपर…

Read More

नई दिल्ली – भारतीय नौसेना की कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी ने निकोबार द्वीप समूह में भारत के सबसे दक्षिणी कैंपबेल बे बंदरगाह की अपनी पहली यात्रा के साथ इतिहास रच दिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह कदम भारतीय नौसेना की पहुंच को बढ़ाता है। जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा कि कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी ने भारत के सबसे दक्षिणी कैंपबेल बे बंदरगाह की अपनी शुरुआती यात्रा सफलतापूर्वक की है। उन्होंने कहा कि मुख्य भूमि से बहुत दूर इस रणनीतिक बंदरगाह पर इस वर्ग की पनडुब्बी की यह पहली यात्रा है, जो भारतीय नौसेना की…

Read More

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों द्वारा उन्हें दिये जा रहे आशीर्वाद एवं सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ये पहला अवसर था कि किसी सरकार को दुबारा जनता ने अपना आशीर्वाद दिया हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की देवतुल्य जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रही है। हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हम समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण करेंगे।

Read More

नोएडा – एल्विश यादव की जमानत याचिका पर 22 मार्च को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने एल्विश यादव को जमानत दे दी है। एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने कहा कि अदालत ने एल्विश यादव को 50,000 रुपये की दो जमानत राशि पर जमानत दी है।बता दें कि एल्विश यादव रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी के मामले में जेल में बंद थे। एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की है। शुक्रवार को कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एल्विश यादव को…

Read More

नई दिल्ली – इसरो को आज बड़ी सफलता मिली। दरअसल इसरो की रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक (लॉन्च व्हीकल को दोबारा इस्तेमाल करने की तकनीक) का परीक्षण सफल रहा है। कर्नाटक के चित्रदुर्ग स्थित एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज में शुक्रवार की सुबह करीब 7.10 बजे इसरो का रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल पुष्पक सफलतापूर्वक ऑटोमैटिक तरीके से रनवे पर लैंड हुआ। रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की सफल लैंडिंग पर इसरो ने बयान जारी कर बताया कि रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक के मामले में इसरो ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।इसरो इससे पहले भी दो बार रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की सफल लैंडिंग करा चुका है। बीते…

Read More

पटना – सुपौल में कोसी नदी पर बन रहे पुल का गार्डर गिर गया। हादसे में कई मजदूर दब गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल सात मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बतााया जा रहा है कि सुपौल के बकोर और मधुबनी जिले के बीच यह पुल बन रहा है। सुबह सात बजे अचानक पुल के पिलर नंबर 50, 51 और 52 के गार्डर भरभरा…

Read More

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज भूटान के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी 22-23 मार्च को आधिकारिक दौरे पर भूटान में रहेंगे। पीएम मोदी के विमान ने आज सुबह दिल्ली से भूटान के लिए उड़ान भरी। पीएम मोदी का भूटान दौरा पहले 21-22 मार्च को होना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से पीएम मोदी का यह दौरा टल गया था और भारतीय विदेश मंत्रालय ने जल्द ही भूटान की सरकार से बात करके नई तारीखों के एलान की बात कही थी। हालांकि आपसी सहमति के बाद आज ही पीएम मोदी भूटान के लिए…

Read More

देहरादून – संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी  नमामि बंसल ने आज सचिवालय में ब्रीफिंग करते हुए कहा कि पांचों लोकसभा सीटों के लिए व्यय पर्यवेक्षक उत्तराखंड पहुँच चुके हैं, शुक्रवार को होने वाले नामांकन के दौरान उनके द्वारा प्रत्याशियों व पार्टियों के खर्च की पूरी निगरानी की जाएगी। नमामि बंसल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन में शराब के दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। 20 मार्च को नैनीताल के मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में कुल 450 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही चंपावत में 600 लीटर शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि शराब का…

Read More

नई दिल्ली – आईपीएल 2024 की शुरूआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है। महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। उन्हें आईपीएल के आगाज से ठीक पहले यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी जानकारी आईपीएल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। 22 मार्च से शुरु होने जा रहे आईपीएल के 17वें सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सीएसके अपना पहला मुकाबला आरसीबी के खिलाफ शुक्रवार को एम…

Read More