मुंबई – महाराष्ट्र के नांदेड और परभणी जिलों के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।नांदेड के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि छह बजकर नौ मिनट पर 4.5 की तीव्रता से और छह बजकर 19 मिनट पर 3.6 तीव्रता के झटके दर्ज किए गए, इसका केंद्र हिंगोली जिले के कलामनुरी तालुका के जांब गांव में था।नांदेड शहर के कुछ इलाकों और जिले के अर्धपुर, मुदखेड, नायगांव, देगलुर और बिलोली तालुका में भूकंप के झटके महसूस…
Author: Onnu
बदायूं – यूपी के बदायूं जिले में मंगलवार की शाम को दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। बदायूं पुलिस ने बरेली की बरादरी थाना पुलिस के सहयोग से सेटेलाइट चौराहे से पकड़ा है। पुलिस उसे बदायूं ले गई है। जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम था।बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद वहां की बारादरी पुलिस चौकी में खुद को सरेंडर करने पहुंचा था इसके बाद वीडियो भी जारी किया।वीडियो में एक युवक ऑटो में बैठा…
नई दिल्ली – पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग गिरने की खबर है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देर रात की है। पुलिस को 2:16 बजे घटना की सूचना मिली थी।इलाके के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि इस हादसे में दो श्रमिकों अरशद (30) और तौहीद (20) की मौत हो गई और एक अन्य श्रमिक रेहान (22) की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी,आगे की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक…
देहरादून – संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदाता जागरूकता के लिए अनेक थीम पर आधारित गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 83 लाख 21 हजार 207 मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। राज्य में अब तक 34 लाख 94 हजार मतदाता मतदान की शपथ ले चुके हैं। अब तक मतदाता पंजीकरण के लिए 15 हजार 232 कैम्प लगाये जा चुके हैं। उन्होंने…
बदायूं – उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई, जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने हत्या के आरोपित को एक मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें 12 साल का आयुष और आठ…
अयोध्या। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या पहुंची। यहां रामलला के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए कामना की। राम मंदिर में दर्शन-पूजा के बाद प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया से चर्चा की। कहा अयोध्या पहुंचकर बहुत अच्छा लगा। राम मंदिर बहुत दिव्य और भव्य है।
चंडीगढ़ – दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की माता ने रविवार को एक बेटे को जन्म दिया था। परिवार बच्चे के जन्म का जश्न मना भी नहीं पाया था कि एक टेंशन ने उन्हें घेर लिया। दरअसल मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) तकनीक का सहारा लेकर बच्चे को जन्म दिया था। भारत में आईवीएफ के लिए अधिकतम उम्र 50 वर्ष निर्धारित होने के कारण चरण कौर विदेश से इस तकनीक के जरिए गर्भवती हुईं थीं। अब इस मामले में परिजनों को लीगल नोटिस भेजने की बात सामने आई है। मूसेवाला…
देहरादून – उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को भी मौसम बदला रहेगा। पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।मंगलवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसका असर मैदानी जिलों में भी देखने को मिला। मंगलवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, नई टिहरी…
नई दिल्ली – भारत ने चीन के अरुणाचल प्रदेश को लेकर दिए गए बेतुके बयान को सिरे से खारिज कर दिया है और अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को आधारहीन बताया है। भारत ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है और कहा है कि भारत की विकास यात्रा का लाभ अरुणाचल प्रदेश के लोगों को मिलता रहेगा। क्या कहा विदेश मंत्रालय ने भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि ‘चीन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश पर…
मुंबई – लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में उठापलट जारी है। महाराष्ट नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे। राज ठाकरे ने अमित शाह से मुलाकात करने के बाद कुछ देर उनसे बात की।बता दें कि राज ठाकरे सोमवार की रात को ही दिल्ली पहुंचे थे। मंगलवार को उन्होंने एक प्राइवेट होटल में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की। इस मुलाकात के खत्म होने के बाद ही एमएनएस प्रमुख, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास की तरफ रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ…
