देहरादून – उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को भी मौसम बदला रहेगा। पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।मंगलवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसका असर मैदानी जिलों में भी देखने को मिला। मंगलवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान एक डिग्री की कमी के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, नई टिहरी का तापमान तीन डिग्री की कमी के साथ सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर का दो डिग्री की कमी के साथ 10.4 और मुक्तेश्वर का एक डिग्री की कमी के साथ 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

