देहरादून – संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदाता जागरूकता के लिए अनेक थीम पर आधारित गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 83 लाख 21 हजार 207 मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। राज्य में अब तक 34 लाख 94 हजार मतदाता मतदान की शपथ ले चुके हैं। अब तक मतदाता पंजीकरण के लिए 15 हजार 232 कैम्प लगाये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 18 से 19 वर्ष के 01 लाख 45 हजार फर्स्ट टाईम वोटर्स को जोड़ा गया है, जो प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उनके लिए एपिक कार्ड की डिलीवरी भी कराई जा रही है। सभी 11729 बूथों में बूथ लेवल इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 107/16 में कल 2290 मामले दर्ज किये गये हैं। अब तक 107/16 के लगभग 5800 मामले दर्ज हो चुके हैं।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

