नई दिल्ली – शराब नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। राउज एवेन्यू कोर्ट से सीएम को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत अर्जी को मंजूर करते हुए 15 हजार रुपये के मुचलके और एक लाख के सिक्योरिटी बांड पर बेल दी। ईडी के समन का पालन ना करने पर ईडी ने अदालत में जो शिकायतें की थी उस मामले में केजरीवाल को जमानत मिली। इसके बाद अरविंद केजरीवाल के वकील ने अदालत से गुजारिश…
Author: Onnu
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा भारत, मेरा परिवार कैंपेन की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कैंपेन का थीम गीत जारी किया गया है। आज ही चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने वाला है। इस कैंपेन के तहत साझा किए गए वीडियो में मोदी सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, हर घर नल योजना, उज्जवला योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं को दिखाया गया है।बीते दिनों राजद चीफ लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद वाले बयान का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने एक जनसभा के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आवास सभागार में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया।मुख्यमंत्री ने 55 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले चम्पावत साइंस सिटी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इस मौके पर नशा मुक्ति केंद्र का भी शुभारम्भ किया। उन्होंने चंपावत में विज्ञान केंद्र के शिलान्यास की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विज्ञान केंद्र हमारे आदर्श चंपावत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट राज्य बने,…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में 27 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इसमें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 16 सुपरवाइजर तथा आबकारी विभाग के अंतर्गत चयनित 10 निरीक्षक व 01 कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप, आपका चयन इन पदों पर हुआ है, इसलिए अपने जीवन में हमेशा अनुशासित होकर कार्य करें।इस अवसर पर सचिव तथा निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, आबकारी विभाग के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
नई दिल्ली – चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर शीर्ष अदालत को सौंपे गए चुनावी बॉन्ड पर सीलबंद लिफाफे वापस करने की मांग की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई से पूछा कि उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड के नंबर्स क्यों जारी नहीं किए, जिनसे दानदाता और राजनीतिक पार्टियों के बीच का लिंक पता चल सके। सुप्रीम कोर्ट ने 18 मार्च तक एसबीआई से इस मामले पर जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कही ये बातें चुनाव आयोग के सीलबंद लिफाफे वापस करने की मांग पर सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने…
नई दिल्ली – नए नियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने आज कार्यभार संभाल लिया, पूर्व नौकरशाहों को गुरुवार को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर नया कानून हाल ही में लागू होने के बाद वे पहले चुनाव आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐतिहासिक मोड़ पर जब चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव कराने जा रहा है, ऐसे में उनका साथ जुड़ना खास है।अनूप चंद्र पांडे…
नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। नई दरें आज से लागू होंगी। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपये प्रति लीटर है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 रुपये कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैंप कार्यालय, देहरादून में राज्य में कार्यरत संविदा/सामान्य श्रमिकों को कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम-1948 के अंतर्गत आच्छादित किए जाने के संबंध में बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में इसके सभी पहलुओं पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, एडीजी अमित सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे l
नई दिल्ली – लोकसभा और राज्यों की विधानसभा के सहित विभिन्न निकायों के एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने आज ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर अपनी रिपोर्ट सौंपी। यह रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गई है।रामनाथ कोविंद की अगुवाई वाली समिति ने राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। समिति ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी। रिपोर्ट 18,626 पन्नों की है। इसमें पिछले 191 दिनों के हितधारकों, विशेषज्ञों और अनुसंधान कार्य के साथ…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के लोकपर्व “फूलदेई” को हर्षोल्लास से मनाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को फूलदेई के त्योहार की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रंग बिरंगे परिधानों में बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूलदेई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई,फूलदेई छमा देई, दैणी द्वार भर भकार’ गाते हुए त्योहार की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
