नई दिल्ली – शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में गुरुवार तड़के एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने के बाद दम घुटने से दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान मनोज (30), उनकी पत्नी सुमन (28) और पांच और तीन साल की दो लड़कियों के रूप में की गई है।पुलिस ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना मिली। तुरंत दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया गया। अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय पुलिस टीम, चार दमकल गाड़ियां,…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समृद्ध लोक परंपरा के प्रतीक एवं उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।प्रकृति संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध कराने वाला यह पावन लोकपर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए, ऐसी प्रभु से कामना करता हूँ।
देहरादून – उत्तराखंड के समान नागरिक संहिता (UCC) बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब समान नागरिक संहिता पर कानून बन गया है। उत्तराखंड सरकार ने सामान नागरिक संहिता लागू करने के लिए नियमों/उपनियमों को बनाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। नियमावली बनने के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया जायेगा। राम मंदिर निर्माण और सीएए कानून लागू होने के बाद समान नागरिक संहिता को लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा का बड़ा दांव माना जा रहा है। पार्टी को इसका लाभ मिल सकता है। समान…
चमोली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय चमोली दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने गोपेश्वर बस स्टैंड से पुलिस मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में अपार जन सैलाब उमड़ा। जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय सभागार में डेस्टिनेशन वेडिंग पर उत्तरी भारत के 75 से अधिक प्रमुख वेडिंग प्लानर्स के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने वर्चुवल रूप से जुड़े देश के प्रमुख वेडिंग प्लानर्स का हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन करते हुए कहा कि आप वेडिंग के क्षेत्र में पहले से जुड़े हुए हैं तथा आप लोगों ने काफी अच्छे-अच्छे सुझाव वेडिंग डेस्टिनेशन के सम्बन्ध में दिए हैं, जिन्हें जल्द ही अमल में लाया जाएगा। उत्तराखण्ड में कई ऐसे धार्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण स्थल हैं, जिन्हें फिल्मों की शूटिंग के साथ-साथ…
देहरादून – प्रदेश के हजारों किसानों के लिए राहत की खबर है। किसानों को सिंचाई के लिए अब कर नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और आशाओं की मांगों पर विचार के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।प्रदेश में साढ़े तीन लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई के लिए किसान राज्य सरकार को कर देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस कर पर रोक लगा दी है। किसान अब बिना कर दिए अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। पहाड़ में छोटी जोत के हजारों…
देहरादून – प्रदेश के सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इससे करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारी लाभान्वित होंगे।जारी आदेश के मुताबिक, 13 जनवरी 2023 को राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया था। लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। इसके तहत…
देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ-देहरादून के बीच नई वंदे भारत ट्रेन, उत्तराखण्ड के दो स्टेशनों (काशीपुर, ऋषिकेश) पर जन औषधि केंद्र एवं विभिन्न रेलवे स्टेशनो के “एक स्टेशन एक उत्पाद स्टॉल’ का वर्चुअल रुप से शुभारंभ किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेलवे स्टेशन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भौतिक रूप से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “वंदे भारत” ट्रेन, प्रधानमंत्री के प्रगतिशील और आत्मनिर्भर भारत…
देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत आयोजित जल जीवन मिशन की चतुर्थ शीर्ष समिति की बैठक में अधिकारियों को मिशन के तहत संचालित सभी प्रोजेक्ट्स को जून 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी 13 जिलों में शत् प्रतिशत एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) कवरेज पूर्ण करने के साथ ही स्कूलों में पेयजल, बेसिन और शौचालयों में जलापूर्ति के सौ फीसदी लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून तथा टिहरी जनपदों में 500 गांवों को स्वच्छ सुजल ग्राम बनाने के पायलट…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में पंचायती वन निर्देशिका 2023 का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न ऐसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे वन पंचायतों से जुड़े ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही विभिन्न आय परक योजनाओं और लघु एवं कुटीर उद्योग से लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि वन पंचायत निर्देशिका के प्रकाशन से आम जनमानस को वन पंचायतों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सकेंगी। पाठकों के लिए भी यह निर्देशिका अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगी।इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख…
