देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन सभागार में House of Himalayas ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किए जाने तथा उत्तराखण्ड के उत्पादों की अभिवृद्धि हेतु Active plan, implementation तथा Strategy के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से House of Himalayas ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किए जाने तथा उत्तराखण्ड के उत्पादों की अभिवृद्धि हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 21 उत्पाद तथा द्वितीय चरण…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सिटी फॉरेस्ट देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की लगभग 226 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं यहां के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। देश के विकास के साथ ही उत्तराखण्ड का भी तीव्र विकास हुआ है। लोगों की उत्तराखण्ड के प्रति धारणा बदल…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा एवं समस्त आयामों के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रचार प्रसार एवं रेस्क्यू मोबाइल वैनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल वैन राज्य के जनपदों में गांव-गांव जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों से सम्बन्धित संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कर उन योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार महिला, किशोरियों व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव कटिबद्ध है तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की…
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मातृ शक्ति के सहयोग के बिना किसी भी समाज अथवा राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता। भारत वर्ष में अनादिकाल से महिलाओं की शक्ति के रूप में पूजा की जाती रही है, महिला समाज की मार्ग दर्शक के साथ ही प्रेरणा का स्त्रोत भी है।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के साथ विशेष रूप से मातृशक्ति को शुभकामनायें देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला शक्ति राष्ट्र शक्ति है। नारी को हमारे शास्त्रों में महिलाओं के सम्मान में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानि जहां नारियों…
हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में ₹ 778.14 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया, जिसमें काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल, आरटीओ कार्यालय व अन्य योजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत लखपति दीदी योजना के अन्तर्गत 10 स्वयं सेवी संस्थाओं को 4 करोड़ 6 लाख 50 हजार रूपये के चेक प्रदान किए गए।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत जनपद की 40 बालिकाओं को 10-10 हजार के चेक दिए गए। समाज कल्याण…
जौनपुर – उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के बोधापुर गांव निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौजूदा समय में भाजपा संगठन के जिला महामंत्री थे। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। भाजपा नेता की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है। प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की सुबह उनके घर के बाहर ही गोली मार दी।…
नई दिल्ली – ईडी ने कथित दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन पर पेश नहीं होने को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फिर से शिकायत की है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन का पालन नहीं करने के लिए ईडी की दूसरी शिकायत पर अरविंद केजरीवाल को नया समन जारी किया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने को कहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने पहले भी सीएम केजरीवाल के खिलाफ समन के का पालन न करने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शिकायत भी दर्ज हुई थी। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले…
रुद्रपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित नजूल भूमि का नि:शुल्क पट्टा वितरण एवं किफायती आवास आवंटन कार्यक्रम में 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि के पट्टे वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 403 लोगों को स्वामित्व पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 56704.93 लाख रुपए की 222 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में शक्ति वंदन अभियान के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा ये अभी पहला चरण है, जिसमें 2600 परिवारों को मालिकाना हक का…
पटना – पीएम मोदी ने कहा कि मोदी रिकॉर्ड संख्या में एम्स, आईआईटी बना रहा है। आज बिहार समेत पूरे देश में इथेनॉल प्लांट लगाए जा रहे हैं। एनडीए सरकार चाहती है देश के किसान समृद्ध हों। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से बेतिया के ही किसानों को 800 करोड़ से अधिक की राशि मिली है। परिवारवादियों को बेगूसराय के खाद कारखाने की चिंता नहीं हुई। मोदी ने गारंटी दी कि इसे चालू करवाने की। आज इसकी शुरुआत से कई युवाओं को रोजगार मिल रहे। आज इंडी गठबंधन के निशाने पर खुद भगवान राम भी आ गए। इंडी गठबंधन के…
देहरादून – आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सेतुओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग, खनन, वन एवं सिंचाई विभाग को स्पष्ट एसओपी व गाइडलाइन्स बनाने एवं लागू करवाने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने पुलों के निर्माण एवं मेंटेनेंस में सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों सहित जिलाधिकारियों को सेतुओं के निर्माण एवं देखरेख का निरन्तर पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने प्रतिबन्धित क्षेत्रों में खनन रोकने हेतु सीसीटीवी लगाने के…
