Author: Onnu

देहरादून – देवभूमि से अयोध्या धाम के दर्शन हवाई सेवा से सिर्फ 1999 रुपये में होंगे। यह छूट 7006 रुपये फ्लाइट के टिकट पर 20 मार्च तक रहेगी। इसके अलावा पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी उद्घाटन के दिन 1999 रुपये किराया रहेगा, जबकि नियमित उड़ान पर पूरा किराया लिया जाएगा।आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट से देहरादून-अयोध्या और देहरादून-अमृतसर फ्लाइट का शुभारंभ किया। फ्लाइट का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन फ्लाइट के शुभारंभ होने से तीर्थ यात्रियों व अन्य लोगों को अयोध्या, अमृतसर की आसानी से आवाजाही में मदद मिलेगी।  कहा कि इसके अलावा पंतनगर…

Read More

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सुबह रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां रोडवेज की बस और और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार की कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है। कार सवार पांचों लोग चांग रोड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह भिजवा दिए हैं। पुलिस…

Read More

हैदराबाद  – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की।मंदिर के पुजारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवी की तस्वीर भेंट की, रात में राज भवन में रुकने के बाद पीएम मोदी ने सुबह मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वो संगारेड्डी जिले के लिए रवाना हो गए।

Read More

देहरादून – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर के बीएससी गृह विज्ञान विभाग में आज एक दिवसीय खाद्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर डी.पी. सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के अंदर कौशल विकास के साथ-साथ आजीविका के स्रोत का भी साधन बनते हैं। कार्यक्रम में “द दून चूल्हा” की संस्थापक  कृष्णा द्वारा सेब का जैम, टमाटर का सॉस, मिक्स अचार ,लाल मिर्च का अचार एवं करेले का अचार इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. डिंपल भट्ट द्वारा छात्र-छात्राओं को कौशल…

Read More

देहरादून  – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज राजपुर रोड स्थित होटल में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रतिभाग किया। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि आप हमारे ब्रांड एंबेसडर ही नहीं, बल्कि उससे भी बढ़कर की भूमिका आप लोगों ने निभाई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आज ग्राउण्डिंग सेरेमनी के तहत 27 हजार करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउण्डिंग की जा रही है, इस प्रकार अब…

Read More

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ को बधाई दी है। उन्होंने एक बार फिर भारत की तरफ से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए एक्स पर शहबाज शरीफ को बधाई संदेश दिया। पीएम मोदी ने लिखा, “शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए बधाई।”

Read More

चंडीगढ़ – शंभू बॉर्डर पर सोमवार को भी किसान नेता दिनभर बैठक कर रणनीति बनाने में जुटे रहे। नेताओं ने मंच से सरकार की किसानों के प्रति कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि छह मार्च को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर तो पक्का मोर्चा लगा रहेगा, मगर अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे।उन्होंने कहा कि आंदोलन के संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा से सहमति बनी है, जिसे जल्द ही मोर्चा पदाधिकारियों संग बैठक कर अंतिम रूप दिया जाएगा। दूसरी ओर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने चुनाव न लड़ने की शर्त…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने “दंगारोधी” यानी दंगे के दौरान होने वाले संपूर्ण नुकसान की भरपाई को, देश के सबसे कठोर (अध्यादेश) कानून को मंजूरी दी है। इस कानून के तहत अब निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर दंगाइयों से क्षति की पूरी वसूली की जाएगी। आज मंत्रिमंडल ने इस कानून को मंजूरी देकर राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेज दिया है। इसमें 8 लाख रूपए तक का बड़ा जुर्माना और दंगा नियंत्रण में सरकारी अमले और अन्य कार्य पर आने वाले खर्चे की भरपाई भी की जाएगी। दंगाइयों से सख्ती से निपटने को सरकार ने…

Read More

देहरादून – धामी मंत्रिमंडल की शुरू हुई बैठक में आठ प्रस्ताव आए। इस दौरान कहा गया कि सहायक लेखाकार के पदों पर विभिन्न विभागों में वरिष्ठता अलग हो जाती है। अब ये वित्त विभाग के हिसाब से होंगे। इसके अलावा कैबिनेट में अन्य कई फैसले लिए गए।लोकसभा चुनाव से पहले आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक शुरू हुई, जिसमें कई बड़े फैसलों को हरी झंडी मिली। चर्चा के बाद उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली एक्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।इस एक्ट के बनने से दंगाईयों व प्रदर्शनकारियों की…

Read More

हैदराबाद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना दौरे पर हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56 हजार करोड़ रुपये की कई विकास परियोजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज आदिलाबाद की धरती तेलंगाना ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए विकास की गवाह बन रही है। आज 30 से ज्यादा विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का अवसर मुझे यहां मिला है। 56 हजार करोड़ रुपये के ये प्रोजेक्ट तेलंगाना समेत देश के अनेक राज्यों में विकास का नया अध्याय लिखेंगे।’प्रधानमंत्री ने कहा कि…

Read More