Author: Onnu

नई दिल्ली – रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना को मजबूत करने के लिए एक बड़ा सौदा किया है। मंत्रालय ने शुक्रवार को 39,125 करोड़ रुपये के पांच सैन्य खरीद सौदों पर हस्ताक्षर किए। मंत्रालय के अनुसार, पांच में से एक सौदा मिग-29 विमानों के एयरो इंजन की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ किया गया है। वहीं, क्लोज-इन हथियार प्रणाली (CIWS) और उच्च-शक्ति रडार की खरीद के लिए लार्सन एंड टर्बो लिमिटेड को दो कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। इसके अलावा, ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ दो अन्य सौदों को अंतिम रूप दिया गया।मंत्रालय ने कहा, ‘इन सौदों से स्वदेशी क्षमताओं…

Read More

कोलकाता – आगामी लोकसाभा चुनावों की तारीखों के एलान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के आरामबाग से लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार का आगाज किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे टीएमसी दुश्मन नंबर बनाती है लेकिन मोदी उनकी गालियों से झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि लूटने वालों को मैं छोड़ने वाला नहीं हूं। संदेशखाली मामले पर पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी के नेता ने संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं।…

Read More

देहरादून – रेल मंत्रालय ने टनकपुर-देहरादून के मध्य नई ट्रेन के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई ट्रेन के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में उनके द्वारा रेल मंत्री से टनकपुर-देहरादून के मध्य रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि इस नई ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

Read More

देहरादून -मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से समाज कल्याण विभाग में चयनित 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों तथा 03 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए तथा सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर रिक्त पड़े सरकारी पदों पर भर्तियां करवाई जा रही हैं, जिसके फलस्वरुप नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम भी निरंतर चल रहे हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने का अभियान जारी है। स्वयं में अनुशासन रखकर हम आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करवा…

Read More

नई दिल्ली – पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बीच वन97 कम्युनिकेशंस ने शुक्रवार को कहा कि निदेशक मंडल ने निर्भरता कम करने के लिए पेटीएम पेमेंट बैंक के साथ अंतर-कंपनी समझौता खत्म कर दिया है। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) नियामकीय निर्देशों को न मानने के कारण आरबीआई के जांच के दायरे में है। वन 97 कम्युनिकेशंस (जो पेटीएम का स्वामित्व और परिचालन करती है) ने शुक्रवार को एक वैधानिक फाइलिंग में कहा कि कंपनी और उसकी सहायक इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) ने पीपीबीएल के स्वतंत्र संचालन के…

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंडुआ, झंगोरा व चौलाई का उत्पादन बढ़ाने तथा Supply Chain को बेहतर करने के सम्बन्ध में आज विधानसभा भवन में House of Himalayas तथा Millet Mission की बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये हैं। मुख्य सचिव ने कृषि एवं उद्यान विभाग को प्रदेश में अनुपयोगी घाटियों एवं जमीनों को चिहिन्त कर उनमें मंडुआ, झंगोरा एवं चौलाई के बड़े स्तर पर उत्पादन को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि यह कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाना है। मुख्य सचिव ने झंगोरा तथा चौलाई की MSP…

Read More

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मॉरीशस समकक्ष प्रविंद जुगनाथ ने गुरुवार को मॉरीशस के अगालेगा द्वीप पर छह सामुदायिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही नई हवाई पट्टी(एयरस्ट्रिप) और सेंट जेम्स जेट्टी का भी संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।पीएम कार्यालय के एक बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया था। इन कई परियोजनाओं का उद्घाटन दोनों देशों, भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत और दशकों पुरानी विकास साझेदारी का प्रमाण है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में, भारत-मॉरीशस संबंधों को अभूतपूर्व दिशा मिली है। हमने…

Read More

अजमेर – अजमेर के टाडा कोर्ट ने दिसंबर 1993 में तीन ट्रेनों में हुए ब्लास्ट मामले में अब्दुल करीम टुंडा को बरी कर दिया है, कोर्ट ने दो और आरोपितों इरफान और हमीरुद्दीन को दोषी ठहराया और जल्द ही उनकी सजा पर फैसला सुनाया जाएगा।पांच और छह दिसंबर, 1993 को लखनऊ, कानपुर, हैदराबाद, सूरत और मुंबई में ट्रेनों में बम रखने के लिए टाडा कोर्ट ने 30 सितंबर, 2021 को आरोपितों के खिलाफ आरोप तय किए थे। तीन ट्रेनों, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, सूरत-बड़ौदा फ्लाइंग क्वीन एक्सप्रेस और हैदराबाद-नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत…

Read More

देहरादून – उत्तराखण्ड में 670 पैक्स के कंप्यूटरीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा 13 करोड़ 47 लाख 88 हजार 610 रुपये की धनराशि को मंजूरी प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि पैक्स के कम्प्यूटराइजेशन से वित्तीय और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

Read More

नई दिल्ली – राज्यसभा चुनाव हारने के बाद सियासी संकट में मानी जा रही हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सलाह दी कि उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए कि उनके विधायक क्यों जा रहे हैं? वे क्यों असंतुष्ट हैं।नई दिल्ली में कोर ग्रुप बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कई कांग्रेस विधायक अपनी सरकार से असंतुष्ट हैं। कांग्रेस नेतृत्व को आत्म मंथन करना चाहिए कि उनके विधायक क्यों जा रहे हैं। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी के…

Read More