नई दिल्ली – सांसदों और विधायकों को वोट के बदले रिश्वत लेने के मामले में मुकदमे से मिली राहत छिन सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने इस छूट पर अपनी असहमति जताई है और साल 1998 में दिए अपने पिछले फैसले को पलट दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने वोट के बदले नोट मामले में सांसदों-विधायकों को आपराधिक मुकदमे से छूट देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि संसदीय विशेषाधिकार के तहत रिश्वतखोरी की छूट नहीं दी जा सकती। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सात जजों की संविधान पीठ इस मामले पर अपना फैसला सुनाया। मुख्य न्यायाधीश के अलावा…
Author: Onnu
बुलंदशहर – उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बड़ा हादसा हुआ। यहां बरात में जा रही एक ईको कार हादसे का शिकार हो गई। कार सवार छह लोग नहर में डूब गए। तीन के शव मिल गए हैं। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। जानकारी के अनुसार, ककोड़ के गांव शेरपुर से अलीगढ़ बरात में ईको कार से छह लोग जा रहे थे। रविवार रात को जैसे ही गाड़ी कपना गांव स्थित नहर के पुल पर पहुंची तो जर्जर पुल से कार बेकाबू होकर गिर गई। हादसे में कार सवार छह लोग डूब गए। स्थानीय गोताखोर की मदद…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन तथा उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन से चित्रकला,लक्ष्मी पन्त आदि उपस्थित रहे।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित समारोह में पंचायती राज विभाग के 08 सहायक लेखाकारों तथा 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने चयनित कार्मिकों को शुभकामना देते हुए कहा कि नियुक्ति पाने वाले लेखाकार एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्राथमिक इकाई ही नहीं बल्कि इसकी नींव है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की परेशानी, उसकी शिकायत को सरकार तक पहुंचाने और सरकार द्वारा किए जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में आप सभी…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में लिस्ट में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। पहली लिस्ट में 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं। सूची में उत्तराखंड की तीन सीटों अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल और नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों का एलान किया है। अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अशोक टम्टा, नैनीताल-उधमसिंह नगर से अजय भट और टिहरी गढ़वाल से माला राज्यलक्ष्मी शाह को रिपीट किया गया है।पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल…
पटना – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के औरंगाबाद जिले में 21,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यही NDA की पहचान है। हम काम की शुरुआत भी करते हैं, काम पूरा भी करते हैं और हम ही उसे जनता-जनार्दन को समर्पित भी करते हैं।” प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “बिहार ने एक बार फिर डबल इंजन की रफ्तार भी पकड़ ली है। इसलिए बिहार इस समय पूरे उत्साह में भी है और आत्मविश्वास से भी भरा हुआ है… आपके चेहरों…
नई दिल्ली – मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बात की। उन्होंने बताया कि इन तैयारियों का उद्देश्य चुनाव को पारदर्शी बनाना है। राजीव कुमार ने यह स्पष्ट किया कि प्रत्येक दल के पास समान अवसर होंगे और किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “सात राजनीतिक पार्टियां आम आदमी पार्टी, भाजपा, सीपीआई(एम), कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों में से बसपा, सपा और अपना दल हमसे मिलने आईं। इन सभी पार्टियों ने चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए उच्च मानकों का सख्ती से पालन करने की मांग की है।…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे।इस…
कोलकाता – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी नादिया जिले के कृष्णानगरमें विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बंगाल को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में जुटी है और उसी विजन के तहत बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है। पीएम मोदी आज पुरुलिया जिले में स्थित दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन के…
आगरा – आगरा के ग्वालियर राजमार्ग स्थित कुर्राचित्तरपुर मोड़ के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामे और जाम के दौरान हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।घटना शनिवार सुबह 6 बजे करीब की है। थाना इरादत नगर क्षेत्र के गांव इमली निवासी देवेंद्र सिंह( 25 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने घर जा रहा था।…
