देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। उन्होंने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे।इस अवसर पर सचिव गृह शैलेश बगोली, अपर सचिव गृह अतर सिंह, महानिदेशक कारागार सुश्री विमला गुंज्याल, उप महानिरीक्षक कारागार दधि राम, सहायक महानिरीक्षक कारागार यशवंत सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

