आगरा – आगरा के ग्वालियर राजमार्ग स्थित कुर्राचित्तरपुर मोड़ के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हंगामे और जाम के दौरान हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।घटना शनिवार सुबह 6 बजे करीब की है। थाना इरादत नगर क्षेत्र के गांव इमली निवासी देवेंद्र सिंह( 25 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर अपने घर जा रहा था। ग्वालियर राजमार्ग पर कुर्राचित्तरपुर मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर चला रहे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में युवक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्वालियर हाइवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बमुश्किल ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया गया। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

