देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पादित कराए जाने की तैयारियों को लेकर महानिरीक्षक आई.टी.बी.पी. संजय गुंज्याल के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरूषोत्तम ने आई.जी. आई.टी.बी.पी. से तय समय सीमा तक फोर्स डिप्लोयमेंट प्लान तैयार कर फोर्स उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों एवं उनके परिजनों को भी शत्-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। इसके लिए शीघ्र से शीघ्र सुरक्षा बलों की मतदाता सूची आदि को अपडेट करने हेतु अनुरोध किया। इस अवसर पर आई.जी.…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज उत्तराखण्ड विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन करने आए Mahadevi Institute of Technology (MIT) की छात्राओं ने विधानसभा में भेंट की। मुख्यमंत्री ने छात्राओं से लोकतंत्र की प्रणाली के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विधायिका, न्यायपालिका, कार्यपालिका कैसे कार्य करते हैं, इस संबंध में युवाओं को पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्राएं यहां से एक नया अनुभव लेकर जाएंगी।
चेन्नई – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने थूथुकुडी में करीब 17,300 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में देश का पहला हाइड्रोजन हब पोर्ट और इनलैंड वाटर वे वेसल शामिल है। वेसल को हरित नौका इनिशिएटिव के तहत बनाया गया है। इसके साथ ही पीएम ने वीओ चिदंबरनार बंदरगाह पर आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला रखी।प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैंने एक बार मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि देश के प्रमुख लाइटहाउस को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। आज…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्रालय द्वारा काशीपुर-धामपुर के बीच 58 किलोमीटर रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में केन्द्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी वर्षों में इस रेल लाइन के निर्माण से कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा होगी।
नई दिल्ली – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फिक्की की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कहा कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के बिना कोई भी देश तेजी से आगे नहीं बढ़ सकता।फिक्की के विकसित भारत कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लीडरशिप में भारत ने दिखाया है कि निचले स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में इन्वेस्टमेंट और पब्लिक इन्वेस्टमेंट कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के बढ़ने से भारत को अहम दर्जा मिला है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने में उद्योग की भूमिका…
देहरादून – धामी सरकार ने आज विधानसभा के पटल पर बजट रखा। 89 हजार करोड़ के पेश बजट की वित्त मंत्री ने खासियत बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में विकास की संभावनाओं का नियंत्रित दोहन करते हुए राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने का रोडमैप तैयार किया है।अभी तक विधानसभा के पटल पर भोजनवकाश के बाद शाम चार बजे बजट पेश करने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार यह परंपरा टूट गई। सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल हुई। इसके बाद सरकार ने पटल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखा। वित्त मंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल सदन…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सिनर्जी अस्पताल पहुँच कर वहां भर्ती आबकारी सचिव हरिचंद सेमवाल का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
तिरुवनंतपुरम – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के तिरुवनंतपुरम में पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) का दौरा किया। मौके पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, राज्य मंत्री मुरलीधरन और इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने स्पेस सेक्टर को बढ़ावा देने वाली तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये प्रोजेक्ट्स सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा में PSLV एकीकरण सुविधा, महेंद्रगिरि के इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में नई ‘सेमी-क्रायोजेनिक्स इंटीग्रेटेड इंजन और स्टेज टेस्ट सुविधा और VSSC तिरुवनंतपुरम में ‘ट्राइसोनिक विंड टनल’ हैं। इन्हें तैयार करने में करीब 1800 करोड़ रुपये लागत आई है। पीएम…
बलिया – उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, दोकटी थाना के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार की भोर में तेज रफ्तार पिकअप ने दो कमांडर जीप में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। पीड़ित एक समारोह में शामिल होकर एक कार से लौट रहे थे।…
नई दिल्ली –मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 72 साल के थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने पिता के निधन की पुष्टि की है।नायाब उधास ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह दुखद खबर साझा करते हुए लिखा, ‘भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है’।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंकज उधास का निधन 26 फरवरी…
