Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर गम्भीर चिंता प्रकट की है। उन्होंने गुलदार और बाघों के हमले की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए वन सचिव एवं वन्यजीव प्रतिपालक को प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में विभाग को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए और प्रशिक्षित वनकर्मियों की Quick Response Team गठित कर उसे तत्काल मौके पर भेजा जाए। जंगली जानवरों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए गांव और जंगल की सीमा पर Solar Fencing लगाई जाए। मुख्यमंत्री ने…

Read More

देहरादून –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों से कहा कि अब वे उत्तराखण्ड शासन, प्रशासन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने सभी से सच्ची लगन और मेहनत से अपने कार्य को निपुणता से करने की अपेक्षा की। मुख्यमंत्री ने भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के और अधिक अवसर मिलने…

Read More

वाराणसी –  पीएम मोदी ने कहा काशी के बाद अब अयोध्या भी निखर रहा है। जिस तरह वेदों का पाठ काशी में होता है इस संस्कृत में हमें कांची में सुनाई देना पड़ता है, जिन्होंने हजारों वर्षों से भारत को राष्ट्र के रूप में एक बनाए रखा है। अगले पांच वर्षों में देश सफलता के नए कीर्तिमान करेगा। यह मोदी की गारंटी है। गारंटी पूरा होने की गारंटी है।वाराणसी में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 10 वर्षों में विकास ने काशी को सींचा। बोले कि मैंने कहा था काशी विश्वनाथ धाम देश को निर्णायक भविष्य की ओर ले…

Read More

 मुंबई – पूर्व लोकसभा स्पीकर और अविभाजित शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मनोहर जोशी 86 वर्ष के थे और बीते काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे। दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार को उनका निधन हो गया। मनोहर जोशी, शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के करीबी थे और शिवसेना के गठन में उनकी अहम भूमिका थी। हालांकि मनोहर जोशी ने कुछ साल पहले उद्धव ठाकरे की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी, जिसके बाद वे शिवसेना की राजनीति में हाशिए पर चले गए थे। मनोहर जोशी…

Read More

चम्पावत – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास, सभागार में नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत हेतु क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत संचालित की जा रही हेली सेवा का वर्चुअल रूप से शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस हवाई सेवा की लम्बे समय से प्रतीक्षा थी, इससे जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से पिथौरागढ़ तक फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं विगत…

Read More

नवसारी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवसारी में काकरापार परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित अन्य विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले वडोदरा, नवसारी, भरूच, सूरत और दूसरे क्षेत्रों को हजारों करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट्स मिले हैं। टेक्सटाइल बिजली और शहरी विकास से जुड़े 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं के लिए सभी को बधाई। आजकल पूरे देश में एक चर्चा जोरो पर…

Read More

देहरादून – आज सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट कर हेमकुंट साहिब की यात्रा का शुभारंभ तथा कपाट बंद किए जाने की जानकारी दी। नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई, 2024 को तीर्थ स्थल हेमकुंट साहिब की यात्रा का शुभारंभ तथा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा इस पर सहमति दी गई है। मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड में मौसम बदला रहेगा। डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान(डीजीआरई) ने प्रदेश के उत्तरकाशी सहित रूद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में हिमस्खलन की चेतावनी की है। उधर, हालांकि आज राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन मौसम विभाग ने भी आज ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताएं है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन रात के समय हल्की ठंड सताएगी।

Read More

 नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस का स्वागत किया, मित्सोटाकिस का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।इस मौके पर मित्सोटाकिस ने कहा कि भारत और ग्रीस के बीच रणनैतिक साझेदारी काफी अहम है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान दोनों देशे के बीच पॉलिटिकल कंसल्टेशन, रणनैतिक साझेदारी और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर बातचीत करने का मौका है। पीएम मोदी बुधवार को जियो-पॉलिटिकल और जियो-स्ट्रैटजी पर भारत की तीन दिन की खास कॉन्फ्रेंस रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे। इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन विदेश मंत्रालय, ऑब्जर्वर रिसर्च…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से वित्त विभाग के अंतर्गत लेखा परीक्षक के पद पर चयनित 51 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नव नियुक्त कार्मिक अब उत्तराखण्ड शासन-प्रशासन का हिस्सा बनने जा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों, हमारा यह प्रयास धीरे-धीरे धरातल पर उतरने लगा है। मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त कार्मिकों से कहा कि जो भी कार्य करें, उसे पूर्ण ईमानदारी और लगन से करें तथा पूरी कोशिश…

Read More