देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मेलन में जिन बिंदुओं पर चर्चा की गई थी उनके संबंध में आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और इनके क्रियान्वयन हेतु उन्हें निर्देशित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक तेज गति से पहुंचाया जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से उत्तराखण्ड के विकास को नई गति दी जा रही है। हम “अंत्योदय एवं गरीब कल्याण” के संकल्प को सिद्धि…
Author: Onnu
देहरादून । लंबे समय तक अभिनय की सिरमौर रही उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का बीमारी के चलते निधन हो गया। पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक के माध्यम से इस दुखद समाचार की पुष्टि की है।गीता उनियाल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। उन्होंने मंगलवार को अपने आवास पर अपनी आख़री सांस ली। तमाम लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा कि उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में बसी रहेगी। कई गढ़वाली फिल्मों और नाट्यकला में अभिनय कर चुकीं गीता उनियाल का जय मां धारी देवी,मेरु गौ, खैरी…
नई दिल्ली – भारत के जाने-माने कानूनविद और सुप्रीम कोर्ट के अनुभवी वरिष्ठ वकील फाली एस नरीमन का बुधवार को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली। नरीमन का वकील के तौर पर 70 साल से ज्यादा का अनुभव रहा। नवंबर 1950 में फाली एस नरीमन बॉम्बे हाईकोर्ट में वकील के तौर पर रजिस्टर हुए। उन्हें 1961 में वरिष्ठ वकील का दर्जा दिया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट के बाद नरीमन ने 1972 से भारत की सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। वे मई 1972 में भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त हुए थे।…
जम्मू – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू के एमए स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 32 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया।पीएम मोदी ने कहा पिछली सरकारों ने कभी हमारे सैनिकों का सम्मान नहीं किया। वन रैंक, वन पेंशन को लेकर कांग्रेस सरकार पिछले 40 साल तक हमारे सैनिकों से झूठ बोलती रही। यह भाजपा ही है जो ओआरओपी लेकर आई है।पीएम ने कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे का काम तेजी से जारी है। इसके बनने पर जम्मू कश्मीर पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जम्मू कश्मीर की सुंदरता,…
देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा एवं संबंधित विभागों को सभी 11729 पोलिंग स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर, शेड, रैम्प, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं तथा आकस्मिक चिकित्सा उपचार की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने एक एयर एम्बुलेंस, कैशलेस उपचार की व्यवस्था, मेडिकल किट्स की उपलब्धता आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार हमें केजुअल्टी फ्री इलेक्शन 2024 के विजन के…
अयोध्या – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ आज अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए।मुख्यमंत्री धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी और उनके सहयोगियों का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। यहां से वह राम…
देहरादून – काठगोदाम से अमृतसर रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन संचालन की रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेन संचालन की मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था। रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए ट्रेन संचालन को स्वीकृति दी है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल में सहयोगियों एवं राज्यसभा सांसद के साथ आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अयोध्या धाम में प्रभु रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा-अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।
नई दिल्ली – मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रेड अलर्ट के बीच सोमवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर दिन भर भारी हिमपात हुआ। मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हुई। पंजाब और उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में भी बारिश हुई और गरज के साथ ओले पड़े।इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चली और कहीं-कहीं आसमान में बादल छाए रहे। अभी दो दिन ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है, खासकर मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में कहीं बारिश,…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वन विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग हेतु चयनित सहायक लेखाकारों एवं वन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और मुझे विश्वास है कि आप पूर्ण मनोयोग एवं सम्पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करेंगे। हमारी सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कर रही है। हम युवाओं को बेहतर रोजगार की उपलब्धता प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध हैं।
