Author: Onnu

चेन्नई – तमिलनाडु के विरुधुनगर में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं इस विस्फोट में अन्य तीन घायल भी हुए हैं। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। प्राथमिक जांच के अनुसार, मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Read More

देहरादून  – इस साल चारधाम की यात्रा टूटे हुए पुश्तों और हाईवे के बीच में पड़े बोल्डरों से होकर गुजरेगी। शासन की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58/7 पर टूटे पुश्तों के लिए बजट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में चारधाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को संवेदनशील हो चुके हाईवे पर हिचकोले खाकर यात्रा करनी पड़ेगी।12 मई को बदरीनाथ के कपाट खुल रहे हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से देवप्रयाग तक भ्वींट, बछेलीखाल, सौड़पानी, महादेवचट्टी, सिंगटाली, ब्यासी, शिवपुरी, गूलर, ब्रह्मपुरी में कई स्थानाें पर पुश्ते टूटे हैं। हाईवे पर पुश्ते टूटने के कारण हाईवे डबल…

Read More

नई दिल्ली – रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों की समग्र लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए बहुद्देश्यीय समुद्री विमान सहित 84,560 करोड़ रुपये के सैन्य हार्डवेयर की खरीद को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने इन खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी।डीएसी ने जिन प्रस्तावों को मंजूरी दी है उनमें नई पीढ़ी की टैंक रोधी माइंस (एंटी टैंक), वायु रक्षा सामरिक नियंत्रण रडार, भारी वजन वाले टॉरपीडो, मध्यम दूरी की समुद्री टोही व बहुद्देश्यीय समुद्री विमान, फ्लाइट रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट तथा सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो शामिल हैं।रक्षा मंत्रालय ने बताया…

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गठित उच्चाधिकार समिति (एचपीसी) की बैठक ली। उन्होंने दूरदर्शी योजना (Legacy Plan) के साथ उत्तराखण्ड में लंबी अवधि के लिए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर एवं खेल सुविधाओं के विकास पर विशेष बल दिया। मुख्य सचिव ने राज्य में विश्व स्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर व सुविधाएं निर्धारित समय सीमा में विकसित करने के निर्देश खेल विभाग को दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से ग्रीन स्पोर्ट्स तथा ग्रीन टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को विश्व स्तरीय मेजबान के रूप में स्थापित करने…

Read More

देहरादून –  हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए आगामी 22 फरवरी 2024 से हेली सेवा शुरू होगी। इसकी जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी हल्द्वानी पारितोष वर्मा ने बताया कि हेली सेवा का ट्रायल सफल होने पर डीजीसीए की अनुमति के बाद यह सेवा 22 फरवरी से शुरू की जाएगी।

Read More

नई दिल्ली – अभिनेत्री और निर्माता कविता चौधरी का निधन हो गया है। उन्होंने अमृतसर में आखिरी सांस ली। अभिनेत्री का निधन कल रात दिल का दौरा पड़ने के चलते हुआ है। दूरदर्शन के टीवी सीरियल ‘उड़ान’ और ‘योर ऑनर’ के निर्माण से उन्होंने मनोरंजन जगत में अच्छी पहचान हासिल की। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार 16 फरवरी को शिवपुरी अमृतसर में किया गया। कविता चौधरी को सीरियल ‘उड़ान’ में आईपीएस अधिकारी कल्याणी के किरदार के लिए जाना गया। इसके अलावा कविता ने योर ऑनर और आईपीएस डायरीज जैसे शो भी बनाए थे।कविता, पुलिस ऑफिसर कंचन चौधरी भट्टाचार्य…

Read More

नई दिल्ली – एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर आज किसानों का भारत बंद है। जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में लोगों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है तो वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। ‘ग्रामीण भारत बंद’ का आह्वान संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा ने किया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू कर दी है। साथ ही जिसमें अनधिकृत…

Read More

चमोली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को गौचर में आयोजित ‘नंदा-गौरा’ महोत्सव में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि हमारी मातृशक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल’’ के मंत्र को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। मातृशक्ति के सहयोग से ही हमारा राष्ट्र उन्नति के नए शिखर को छू रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीमांत जनपद चमोली के लिये 400 करोड से अधिक़ की 604 विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 97 करोड लागत़ की 260 योजनाओं का लोकार्पण तथा 303 करोड़ की 344 योजनाओं का शिलानयास…

Read More

उच्च सदन के लिए भट्ट को नामित करना आम कार्यकर्ता का सम्मान: धामी देहरादून 15 फरवरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है । विधानसभा में भट्ट ने मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, पूर्व सीएम, कैबिनेट मंत्री, विधायकों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रातः 11 बजे चुनाव अधिकारी के सम्मुख 4 सेटों में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया । इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी समेत केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जमीन से उठे कर्मठ, जुझारू और लोकप्रिय कार्यकर्ता…

Read More

देहरादून –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बृहस्पतिवार को गौचर में आयोजित नंदा गौरा महोत्सव में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री यहां जोरदार रोड शो किया। साथ ही यहां विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।मुख्यमंत्री दोपहर हेलिकॉप्टर से गौचर पहुंचे। इसके बाद कार से बीआरओ गेस्ट हाउस में पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल तक रोड शो किया। सीएम धामी नंदा-गौरा महोत्सव, बेटी ब्वारी आवा उत्तराखंड तैं अगनि बढ़ावा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे हैं।

Read More