देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट ने विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
Author: Onnu
लखनऊ – मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। धूप की भविष्यवाणी के बीच गुरुवार की सुबह कोहरे में लिपटी हुई दिखी। राजधानी लखनऊ सहित अवध के कई जिलों में कोहरा देखने को मिला। लखनऊ में दृश्यता 50 मीटर तक रही। यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बुधवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। यह बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं कम हुई। हालांकि बारिश के चलते तापमान नीचे नही लुढ़का। बारिश-बदली के बावजूद पारे का चढ़ना जारी है। प्रदेश में दिन का तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री तक पहुंच गया। सबसे ज्यादा बारिश बलिया में 14.2…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नवनिर्मित टर्मिनल भवन फेज-2 का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनके लिए यह क्षण कई पहलुओं से भावुक और महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड से उनका पहले से नाता है। उन्होंने 05 साल उत्तराखण्ड से शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय द्वारा पिथौरागढ़-हिंडन हवाई सेवा के लिए कार्यवाही शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी मेडिकल सर्विस हेतु हेलीकॉप्टर…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि मेरा मानना है कि आज विश्व को ऐसी सरकारों की जरूरत है जो सबको साथ लेकर चले। पीएम मोदी ने कहा, ‘दुबई जिस तरह से वैश्विक अर्थव्यवस्था, वाणिज्य और प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र बन रहा है, वह बहुत बड़ी बात है।’उन्होंने कहा कि आज हम 21वीं सदी में हैं। एक तरफ दुनिया आधुनिकता की तरफ बढ़ रही है तो पिछली सदी से चले आ रहीं चुनौतियां भी उतनी ही व्यापक हो रही हैं। खाने की सुरक्षा हो, स्वास्थ्य सुरक्षा हो, पानी की सुरक्षा हो, ऊर्जा की सुरक्षा हो चाहें शिक्षा हो। हर सरकार अपने नागरिकों…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में शासकीय आवास पर बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसंत पंचमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी का पर्व विद्या और ज्ञान की देवी सरस्वती की आराधना के साथ ही प्राकृतिक सौंदर्य एवं नई ऊर्जा के संचार का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए संकल्प लेने की भी अपील की।
देहरादून – केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टनकपुर के गांधी ग्राउंड से कुमाऊं मंडल की सात सड़कों के कामों का भूमि पूजन किया। 2217 करोड़ रुपये लागत की ये सड़कें नैनीताल, यूएस नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में निर्मित होंगी।इस दौरान मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क और आधारभूत ढांचा विकास की बुनियाद है। इससे विकास की रफ्तार गति पकड़ेगी। देवभूमि उत्तराखंड में तेजी से सड़क का जाल बिछाया गया है, जो विकास को नई ऊंचाई देगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार जताते हुए कहा कि ये सड़कें उत्तराखंड को…
नई दिल्ली –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह नई दिल्ली से संयुक्त अरब अमीरात और कतर की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। वे यूएई के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। साथ ही 14 फरवरी को दूसरे दिन हिंदू आस्था के केंद्र अबु धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे। दौरे पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि वह अपने ‘भाई’ यूएई के राष्ट्रपति से मिलने के लिए उत्सुक हैं, जिनके साथ उनके अच्छे संबंध हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया कि पीएम मोदी यूएई विजिट के दौरान पहले…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पन्तनगर एयरपोर्ट, ऊधम सिंह नगर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का देवभूमि पधारने पर स्वागत व अभिनंदन किया।
नई दिल्ली – मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर आज 20 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण का लक्ष्य पार करने वाली पहली सूचीबद्ध भारतीय कंपनी बन गई। मंगलवार को कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 1.89% तक बढ़कर 52-सप्ताह के उच्च स्तर 2957.80 रुपये पर पहुंच गया। पिछले दो सप्ताह में ही शेयर का बाजार मूल्य एक लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। 29 जनवरी को यह 19 लाख करोड़ रुपये के स्तर को छू गया था। इस कैलेंडर वर्ष में अब तक, भारत के सबसे मूल्यवान स्टॉक की कीमत लगभग 14% बढ़ गई है।रिलायंस के…
