Author: Onnu

अल्मोड़ा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अल्मोड़ा में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर हज़ारों की संख्या में उपस्थित जनता ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गड़िया, मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष भाजपा रानीखेत लीला बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Read More

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी पहुंचकर गुरूवार शाम हुई उपद्रव की घटना की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी बनभूलपुरा में हुई घटना में घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकार साथियों का भी हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने क़ानून तोड़ा है एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनके सारे वीडियो फुटेज और फुटप्रिंट उपलब्ध हैं। इस घटना में शामिल सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में शेवेनिंग इंडिया की प्रमुख सुप्रिया चावला ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि शेवेनिंग अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य सरकार के सहयोग से 10 ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं को यूनाइटेड किंगडम में अध्ययन का अवसर मिलेगा। जिसमें पांच छात्र और पांच छात्राएं शामिल होंगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आगे लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है।उन्होंने…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना के संबंध में वस्तुस्थिति की जानकारी दी।

Read More

हरिद्वार  – मौनी अमावस्या’ के अवसर पर शुक्रवार को स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। भीषण ठंड होने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा कर पुण्य और मोक्ष की कामना कर रहे हैं। श्रद्धालु ने कहा कि ‘मौनी अमावस्या हर साल मनाई जाती है और इसका बहुत महत्व है। ‘मौनी अमावस्या’ जिसे ‘माघी अमावस्या’ के नाम से भी जाना जाता है। श्रद्धालु इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं और अपने पूर्वजों का सम्मान करते हैं।

Read More

अयोध्या  – सदी के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को अयोध्या पहुँचे। उन्होंने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। 19 दिनों के भीतर वे दूसरी बार अयोध्या पहुँचे हैं। इससे पहले 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन शामिल हुए थे। भारी सुरक्षा प्रबंधों के मध्य गेट नंबर 11 से उन्होंने राम जन्म भूमि परिसर में प्रवेश किया और राम लला की पूजा अर्चना की। मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने उनका अभिनंदन किया। ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने भी अमिताभ बच्चन का अभिनंदन किया। रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करने के बाद अमिताभ बच्चन मंडलायुक्त आवास पहुंचे…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना के संबंध में शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को अराजक तत्वों से सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आगजनी पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान की जा रही है, सौहार्द और शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जायेगा। हल्द्वानी की सम्मानित जनता से अनुरोध है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

Read More

देहरादून – हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गुरुवार शाम को  अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है।बलभूलपुरा क्षेत्र में आग बुझाने पहुंची दमकल विभाग के वाहन को देखते ही उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने वाटर कैनन गन से उपद्रवियों पर पानी की बौछार कर उन्हें रोकने की कोशिश की। मगर, पथराव कम होने की बजाय बढ़ गया। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में प्रदेश में समान नागरिक संहिता विधेयक विधान सभा से पारित होने पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता विधेयक पास होने के पीछे उत्तराखण्ड की जनता की शक्ति बताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह कानून मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश की देवतुल्य जनता का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने समान नागरिक संहिता पर देवभूमि की सवा करोड़ जनता से किए गए अपने वादे को निभाया है। मुख्यमंत्री…

Read More

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना व प्रसारण, युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की। केंद्रीय मंत्री ठाकुर से भेंट के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि कोविड काल में चारधाम यात्रा पूरी तरह से बाधित हो चुकी थी। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में विगत दो वर्षों के दौरान चारधाम यात्रा ने नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारनाथ व बदरीनाथ धामों में मास्टर प्लान के तहत चल रहे…

Read More