Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने हेतु एवं उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के लिए एक अंब्रेला ब्रांड के रूप में House of Himalayas स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ग्राम्य विकास विभाग ने राज्य में प्रचलित सभी ब्रांड्स के उत्पादों की पहुंच बढ़ाने, गुणवत्ता में सुधार और ब्रान्डिंग एवं विपणन करने हेतु शीर्ष स्तरीय संस्था एवं अम्ब्रेला ब्रांड House of Himalayas का एक कम्पनी के रूप में गठन किया है। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा दिनांक 08 दिसम्बर,…

Read More

देहरादून – राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग, उत्तराखण्ड एवं IRCTC के मध्य आज मानसखण्ड स्थित विभिन्न मंदिरों तथा अन्य स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से विशेष ट्रेन (मानसखण्ड एक्सप्रेस) चलाने के लिए एमओयू साइन किया गया। मानसखण्ड स्थित विभिन्न मंदिरों के दर्शन हेतु यह ट्रेन अप्रैल, 2024 में कोलकाता से चलाई जाएगी। उसके बाद अन्य शहरों से भी ट्रेन सेवा संचालित करने की तैयारी की जाएगी।

Read More

मुंबई – कृति सेनन की आगामी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज को तैयार है। ये फिल्म नौ फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से एक दिन पहले अभिनेत्री बप्पा के दरबार में पहुंचीं। आज गुरुवार को कृति सेनन ने सिद्धिविनायक मंदिर जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया है। इस फिल्म में कृति शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी।कृति सेनन पीले रंग का सूट पहनकर मंदिर पहुंचीं। इसके साथ वे मैचिंग फुटवियर पहने नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read More

नई दिल्ली – भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति मुंबई में मंगलवार को शुरू हुई तीन दिवसीय बैठक के बाद 8 फरवरी को रेपो दरों पर अपने फैसले का खुलसा किया। आज सुबह 10 बजे आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास एमपीसी के फैसले का ऐलान किया। RBI MPC ने फरवरी 2024 तक लगातार छठी बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखा है( बेंचमार्क ब्याज़ दर को पिछली बार फरवरी 2023 में बढ़ाया गया था, उस समय इसे 6.25 प्रतिशत से बढ़ाकर वर्तमान 6.5 प्रतिशत कर दिया गया था( इससे पहले, इसने मई 2022 से फरवरी 2023 तक रेपो…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड ने आज इतिहास रच दिया। विधानसभा में चर्चा के बाद आज समान नागरिक संहिता का बिल पास हो गया। दिनभर विधानसभा में बिल को लेकर चर्चा हुई वहीं, इसके बाद सीएम का संबोधन हुआ। शाम को यूसीसी बिल ध्वनिमत से पास कर दिया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। अब इस बिल को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। साथ ही आंदोलनकारियों के आरक्षण का बिल भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।इसके बाद सीएम धामी ने प्रेसवार्ता में कहा कि आज उत्तराखंड के लिए विशेष दिन…

Read More

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने पहली बार मेट्रो ट्रेन में सफर किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल के अनुसार राष्ट्रपति कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह, वायलेट लाइन कॉरिडोर के केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन में सवार हुईं और नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की और वहां से केंद्रीय सचिवालय वापस आईं। यात्रा के दौरान उन्होंने कुछ स्कूली बच्चों के साथ संवाद भी किया।

Read More

भोपाल – हरदा में पटाखा फैक्टरी में आग और ब्लास्ट के मामले में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ा बढ़ सकता है। बुधवार दोपहर को ग्राउंड जीरो पर बचाव अभियान समाप्त हो गया। हरदा को दहला देने वाले धमाके के आरोपी राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान उर्फ मन्नी पटेल को सीजीएम कोर्ट ने जेल भेज दिया है। हरदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलिकॉप्टर से दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने हादसे की स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और नुकसान को समझने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने इसके बाद हरदा जिला अस्पताल में जाकर…

Read More

नई दिल्ली – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर हुई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी और बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात है।दरअसल, बिहार में 28 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के साथ जनता दल यूनाइटेड ने मिलकर नई सरकार बनाई थी। इससे पहले बिहार में 2020 में भी दोनों दलों ने साथ आकर सरकार बनाई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद यह पीएम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की औपचारिक…

Read More

 देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय में नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए वोटर जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान जागरूकता के लिए स्वीप गतिविधियों के साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया का सहयोग लिया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को वोटर जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी की जाएं। सीईओ…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली और चंडीगढ़ में छापा मारा है। तीन राज्यों के 15 से अधिक ठिकानों पर ईडी का तलाशी अभियान चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में हो रही है। एक मामला फॉरेस्ट लैंड से जुड़ा है तो दूसरा एक अन्य जमीन घोटाले से जुड़ा है। पिछले साल अगस्त में विजिलेंस विभाग ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत  के खिलाफ कार्रवाई की थी।बुधवार की सुबह देहरादून…

Read More