चंडीगढ़ – पंजाब के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करगे, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने, किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े हैं। उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम हैं। कुछ देर बाद दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा। अंबाला से लगता पंजाब का शंभू बॉर्डर पूरी तरह से सील है। शंभू टोल से 1 किलोमीटर पहले एक और नाका लगाया गया है जहां से आगे किसी को भी जाने की अनुमति नहीं…
Author: Onnu
हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में “नारी शक्ति महोत्सव” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हरिद्वार जनपद के लिए ₹1168 करोड़ की 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के शहरी क्षेत्र की सम्पूर्ण सीवरेज व्यवस्था के सुदृढीकरण के लिए जर्मन बैंक की मदद से ₹523 करोड़ की स्वीकृत परियोजना, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, पर्यटक स्थलों के विकास, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य कार्यों का भी शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बनभूलपुरा अतिक्रमण वाले स्थल पर पुलिस थाना बनाया जाएगा। इस…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार मेले के तहत नवनियुक्त भर्तियों को 1 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए और अपने संबोधन में कहा, आज 1 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। आपने कड़ी मेहनत से ये सफलता हासिल की है। मैं आप सभी को और आपके परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं
हरिद्वार – नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम से पहले जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी l
देहरादून – उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को पार्टी ने राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड से खाली हो रही एक मात्र सीट से महेंद्र भट्ट के नाम का ऐलान हो गया है। भाजपा का उत्तराखंड में बहुमत होने की वजह से उनका राज्यसभा जाना तय है। माना जा रहा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ बेहतर तालमेल और संगठन में संतुलन बिठाने का उनको ईनाम मिला है।राज्यसभा के लिए भाजपा ने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जाने के बाद खाली हुई है।…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांव चलो अभियान के तहत टनकपुर, चंपावत के फागपुर गांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टनकपुर स्टेडियम का उच्चीकरण करने के साथ ही वहां पर 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, इंडोर स्विमिंग पूल, बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में अर्बन फॉरेस्ट योजना के अन्तर्गत पृथक-पृथक वृहद पार्क का निर्माण किया जाएगा। ग्राम सभा फागपुर में आन्तरिक मार्गों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने राजकीय प्राइमरी पाठशाला फागपुर के उच्चीकरण करने के साथ ही वहां…
चंपावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट, चंपावत में आयोजित संग्ज्यू-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनपद के विकास के लिए 162 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए की (16215.76) कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट से रामलीला मैदान लोहाघाट तक आयोजित विशाल रोड शो में भी प्रतिभाग किया। पुलिस की महिला जवानों द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देवी शक्ति स्वरूप 9 कन्याओं का पूजन कर प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने महिला समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत लोहाघाट(चंपावत) के सीमांत ग्राम ठाटा में रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से जन संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयुष्मान योजना लाए। जिसके अंतर्गत गरीबों को ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है।उन्होंने कहा कि जहां पहले पैदल चलकर जाना पड़ता था वहां आज गांव-गांव में सड़क पहुँच गयी है। उन्होंने कहा कि जनपद चंपावत को आदर्श जनपद बनाए जाने हेतु कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। ताकि यह जनपद…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा के हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव (दीदी भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल) में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुल ₹202.14 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवी शक्ति की स्वरूप 10 कन्याओं का पूजन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर केंद्र की 21 महिला उद्यमियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान के लिए समर्पित है।…
