नई दिल्ली – मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर आज 20 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण का लक्ष्य पार करने वाली पहली सूचीबद्ध भारतीय कंपनी बन गई। मंगलवार को कंपनी का स्टॉक बीएसई पर 1.89% तक बढ़कर 52-सप्ताह के उच्च स्तर 2957.80 रुपये पर पहुंच गया। पिछले दो सप्ताह में ही शेयर का बाजार मूल्य एक लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है। 29 जनवरी को यह 19 लाख करोड़ रुपये के स्तर को छू गया था। इस कैलेंडर वर्ष में अब तक, भारत के सबसे मूल्यवान स्टॉक की कीमत लगभग 14% बढ़ गई है।रिलायंस के मार्केट कैप में हुई हालिया बढ़ोत्तरी से इसके मुखिया मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति केवल 2024 में ही 12.5 अरब डॉलर बढ़कर 109 अरब डॉलर हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार वे सबसे अमीर भारतीय हैं और दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

