Pauri TimesPauri Times
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Facebook Twitter Instagram
ताज़ा ख़बर
  • पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
  • उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
  • राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
  • सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
  • प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
  • रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
  • उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
  • पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
  • झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
  • उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
Facebook Twitter Instagram YouTube
Pauri TimesPauri Times
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति
Pauri TimesPauri Times
Home » राज्यसभा के लिए भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने किया नामांकन
Top News

राज्यसभा के लिए भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने किया नामांकन

OnnuBy OnnuFebruary 15, 2024Updated:February 15, 2024No Comments3 Mins Read
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उच्च सदन के लिए भट्ट को नामित करना आम कार्यकर्ता का सम्मान: धामी

देहरादून 15 फरवरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है ।

विधानसभा में भट्ट ने मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, पूर्व सीएम, कैबिनेट मंत्री, विधायकों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रातः 11 बजे चुनाव अधिकारी के सम्मुख 4 सेटों में नामांकन पत्र प्रस्तुत किया । इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी समेत केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जमीन से उठे कर्मठ, जुझारू और लोकप्रिय कार्यकर्ता को राज्यसभा जाने का अवसर दिया है । भट्ट की नुमाइंदगी को प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान बताते हुए उम्मीद जताई कि वे केंद्र से राज्य के समन्वय को और अधिक बेहतर करने में मददगार साबित होंगे, साथ ही उच्च सदन में क्षेत्रीय जनता की आवाज बनेंगे ।

https://pauritimes.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Video-2024-02-15-at-4.42.14-PM.mp4

इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी समेत समूचे केंद्रीय नेतृत्व ने जो भरोसा मुझ पर किया है, उस पर में शतप्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा । उन्होंने कहा कि वे एक राज्यसभा सांसद के रूप में श्री अनिल बलूनी की स्थानीय विकास की भावना अनुरूप नीति से बेहद प्रभावित हैं और उसे ही वे आगे बढ़ाने का काम करेंगे । उनकी प्राथमिकता होगी कि केंद्र एवं राज्य में बेहतर समन्वय स्थापित कर राज्य के विकास को लेकर अधिक से अधिक योजनाओं को यहां लेकर आना । विशेषकर पहाड़ में विकास की योजनाएं तेज गति से धरातल पर उतरे और सीमावर्ती क्षेत्रों तक उसका लाभ आम जनता को प्राप्त हो सके ।

इस दौरान राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि भट्ट का बूथ स्तर से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का उनका सफर प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय है । उनका चयन कर पार्टी नेतृत्व ने सभी परिश्रमी, क्षमतावन कार्यकर्ताओं में नई उमंग और उल्लास का सृजन किया है । उन्होंने विश्वास जताया कि वे राज्यसभा में क्षेत्रीय विकास और स्थानीय लोगों की भावनाओं के प्रतिनिधि के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

https://pauritimes.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Video-2024-02-15-at-4.42.15-PM.mp4

नामांकन के दौरान पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक तीर्थ सिंह रावत, सांसद अजय टम्टा राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, धन सिंह रावत अन्य मंत्री , विधायक विनोद चमोली, खजान दास, प्रदीप बत्रा, दुर्गेश्वर लाल सहित अन्य सभी विधायक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में पार्टी विधायक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

#TopNews Top News Top Stories
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Onnu

Related Posts

पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे

August 18, 2026

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
  • yuca2022-side.jpg
Latest News
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss

पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे

By OnnuAugust 18, 20260

ऋषिकेश। ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के लंबे समय तक प्रभारी रहे हरीश…

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा

April 17, 2024

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Contact Us

Address
192-Racecourse, Near Officer's Hostal,
Dehradun, Uttarakhand-248001

Whatsapp:
+91-8800006688

Landline:
0135-2720074

टॉप स्टोरीज
Live visitors
446
3484
Visitors Today
3978403
Total
Visitors
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • होम
  • हमारे बारे में
  • उत्तराखंड न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • नौकरी /करियर
  • अच्छी खबर
  • विशेष
© 2026 Pauri Times. Developed by GlowviaTech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.