अहमदाबाद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई।इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश को यह गारंटी दे रहा हूं कि अगले पांच साल में आप भारतीय रेल का ऐसा कायाकल्प होते देखेंगे, जिसकि आपने कल्पना भी नहीं की होगी।उन्होंने कहा कि 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है,उन्होंने कहा कि रेलवे का कायाकल्प भी विकसित भारत की गारंटी है। आज रेलवे…
Author: Onnu
चंडीगढ़ – एनआईए ने आतंकी-गैंगस्टर सांठगांठ मामले में मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 30 स्थानों पर दबिश दी।पंजाब में फरीदकोट के कोटकपूरा में मंगलवार सुबह एनआईए की टीम ने एक कारोबारी के घर पर दबिश दी। यह जांच पिछले ढाई घंटों से जारी है और अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह लगभग छह बजे एनआईए की टीम द्वारा कोटकपूरा के कारोबारी नरेश कुमार उर्फ गोल्डी के घर दबिश दी गई। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार उर्फ गोल्डी आटा चक्की चलाता है।…
नई दिल्ली – केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) नियमों को अधिसूचित कर दिया है। इसके तहत शरणार्थियों को देश की नागरिकता मिल सकेगी। जानकारी के मुताबिक, सीएए के नियम जारी होने के बाद अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी।देश में लोकसभा चुनाव से पहले ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ (सीएए) के नियम लागू करने को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो इस मामले में केंद्र पर सीधे-सीधे हमलावर हो गई हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम के नियमों के तहत भारत के तीन…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी एवं सीएम हेल्पलाइन के संबंध में फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन 1905 में आने वाली शिकायतों को शीर्ष प्राथमिकता से लें। साथ ही सीएम हेल्पलाइन 1905 को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर कार्य हो। उन्होंने कहा शिकायत का समाधान न होने पर संबंधित विभाग व अधिकारी उसका अनवरत रूप से फॉलोअप करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दीर्घकालीन/ टेक्निकल समस्याओं…
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बस में लगी आग के बाद अभी तक पांच शव बाहर निकाले गए हैं। कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर चीख-पुकार मची है। हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। कुल 38 बराती बस में सवार थे। सूचना पाकर मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम भी पड़ताल के लिए पहुंच गई है। इस हादसे में 5 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, दर्जनभर लोग झुलसे हुए हैं। दो लोगों की हालत गंभीर है,…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में खेल नीति-2021 के अंतर्गत विभिन्न पदों पर चयनित राज्य के 31 विशिष्ट खिलाड़ियों को खेल विभाग, गृह विभाग, युवा कल्याण एवं वन विभाग में आउट ऑफ टर्न और सेवायोजन, परिवहन विभाग में 25 कनिष्ठ सहायकों व उद्यान विभाग में 28 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की, कि वे अपने दायित्व का संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जवाबदेही के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आप जितनी ईमानदारी, लगन और मेहनत से काम करेंगे, आपके आगे की राह उतनी ही सुगम और सरल…
गुरुग्राम -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुरुग्राम में देश भर में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की 112 बड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है। इस प्रोजेक्ट पर 9,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। आज से दिल्ली और हरियाणा के बीच परिवहन का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा। ये आधुनिक एक्सप्रेसवे न सिर्फ गाड़ियों में, बल्कि दिल्ली NCR के लोगों की जिंदगी में भी ‘गियर शिफ्ट’ करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें छोटी सी कोई…
रेवाड़ी – हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। वहीं छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। सभी मृतक गाजियाबाद के बताए गए हैं।जानकारी के अनुसार, हताहत खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। गांव खरखड़ा के समीप गाड़ी खराब हो गई। इस दौरान स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। मृतकों में चार महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
आजमगढ़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आजमगढ़ से यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। ये लोग भूल जाते हैं कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है। इसीलिए जनता ही कह रही है- मैं हूं मोदी का परिवार।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में आयोजित लाभार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाग करते हुए पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना पौड़ी, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, समाज कल्याण और नगर निगम के 43 लाभार्थियों को लाभार्थी चेक वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोटद्वार स्थित गब्बर सिंह कैंप के पास पुल निर्माण कराने की घोषणा की। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने रोड शो में भी प्रतिभाग किया। जिसमें लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में लगातार कार्य कर रही है। हम समाज…
