चंडीगढ़ – एनआईए ने आतंकी-गैंगस्टर सांठगांठ मामले में मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 30 स्थानों पर दबिश दी।पंजाब में फरीदकोट के कोटकपूरा में मंगलवार सुबह एनआईए की टीम ने एक कारोबारी के घर पर दबिश दी। यह जांच पिछले ढाई घंटों से जारी है और अधिकारियों द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह लगभग छह बजे एनआईए की टीम द्वारा कोटकपूरा के कारोबारी नरेश कुमार उर्फ गोल्डी के घर दबिश दी गई। जानकारी के अनुसार नरेश कुमार उर्फ गोल्डी आटा चक्की चलाता है। हालांकि अधिकारियों द्वारा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सूत्रों के अनुसार नरेश कुमार के रिश्तेदार के साथ लिंक निकलने के चलते एनआईए ने उसके घर पर रेड की है। फिलहाल एनआईए की टीम जांच में जुटी हुई है।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

