नई दिल्ली – शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में गुरुवार तड़के एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने के बाद दम घुटने से दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान मनोज (30), उनकी पत्नी सुमन (28) और पांच और तीन साल की दो लड़कियों के रूप में की गई है।पुलिस ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे शाहदरा के शास्त्री नगर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना मिली। तुरंत दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया गया। अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय पुलिस टीम, चार दमकल गाड़ियां, एम्बुलेंस और पीसीआर वैन को घटनास्थल पर भेजा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमें अस्पताल से जानकारी मिली कि दम घुटने से चार लोगों- दो बच्चों और एक विवाहित जोड़े की मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।’पुलिस ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें चार मंजिल हैं और भूतल पर कार पार्किंग की सुविधा है। आग पार्किंग स्थल से शुरू हुई और धुआं पूरी इमारत में फैल गया। अधिकारी ने कहा, ‘सड़क संकरी होने के बावजूद, अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचने और आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। प्रत्येक मंजिल पर तलाशी ली गई। तीन पुरुषों, चार महिलाओं और दो बच्चों को वहां से निकालकर हेडगेवार अस्पताल भेजा गया। लेकिन इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

