नई दिल्ली – रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत की पहली बुलेट ट्रेन के लिए बन रहे खास तरह के ट्रैक की पहली झलक दिखाई है। अपने एक्स हैंडल से उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने देश के पहले बैलेस्टलेस ट्रैक की खूबियां बताईं। गुजरात-मुंबई के बीच बनने वाले इस ट्रैक के बारे में वीडियो में विस्तार से जानकारी दी गई है। साथ ही एनिमेटेड तरीके से इसमें बुलेट ट्रेन के दौड़ने के दृश्य भी शामिल किए गए हैं।अश्विनी वैष्णव ने बताया कि ये ट्रैक बैलेस्टलेस हैं यानी ऐसे ट्रैक, जिनमें तेज रफ्तार ट्रेनों के भार को सहने के लिए पटरियों में रोड़ी-पत्थर और कॉन्क्रीट के एंगल की जरूरत नहीं होती। रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि इस ट्रैक पर रफ्तार 320 किमी प्रतिघंटा तक होगी। इनमें 153 किलोमीटर वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा 295.5 किमी का पीयर वर्क भी पूरा हो चुका है।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

