देहरादून – आज हरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में लोक सभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली एवं उत्तराखण्ड राज्य के मुख्य सचिव, सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक एवं अपर पुलिस महानिदेशक के साथ आपसी समन्वय हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बैठक की गई। बैठक में उत्तराखण्ड के सचिव गृह दिलीप जावलकर ने बताया कि लोक सभा निर्वाचन-2024 के परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य में सम्पूर्ण व्यवस्थाएं की गयी है। बॉर्डर पर सभी प्रदेशों से आपसी समन्वय किया जा रहा है तथा सुरक्षा की दृष्टि से प्लॉन तैयार कर लिया गया है। उक्त बैठक में ए०पी० अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड द्वारा भी प्रतिभाग किया गया जिनके द्वारा बताया गया कि राज्य में स्थापित सभी 93 अंतरराज्यीय बैरियर पर सी०सी०टी०वी० कैमरों लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय हेतु अब तक 26 बैठकें की जा चुकी है, आपसी समन्वय निरन्तर बना हुआ है। बॉर्डरिंग राज्यों के मुख्यालय स्तर से लेकर थाना स्तर तक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किये गये है जिनसे निरन्तर समन्वय बना हुआ है।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

