सोलन – हिमाचल प्रदेश के सोलन में देर रात से लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है, मौसम विभाग ने आज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इसके साथ ही मनाली और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे अटल टनल और आसपास के इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। घाटी में लगातार हो रही बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल अटल टनल को गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।अटल टनल में अब तक करीब चार इंच ताजा बर्फबारी हुई है, तो वहीं सोलन में सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बता दे कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबादी होने की भविष्यवाणी की है और कल न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

