प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रगति मैदान में दो दिवसीय ‘भारत ड्रोन महोत्सव 2022’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ”ड्रोन तकनीक को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अद्भुत है। पीएम मोदी ने कहा, ”जब केदारनाथ के पुनिर्माण का काम शुरू हुआ था तो हर बार मेरे लिए वहां जाना संभव नहीं था। ऐसे में मैं ड्रोन के जरिए केदारनाथ के काम का निरीक्षण करता था। प्रधानमंत्री ने कहा, ड्रोन तकनीक हमारे कृषि सेक्टर को अब दूसरे स्तर पर ले जाने वाली है। स्मार्ट तकनीक आधारित ड्रोन इसमें बहुत काम आ सकते हैं।”…
Author: Onnu
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल ने शुक्रवार को आतंकवाद और आतंकवादी समूहों का मुकाबला करने में अफगानिस्तान की मदद करने का आह्वान किया है। डोवल ने कहा, ‘अफगानिस्तान के लोगों के साथ सदियों से भारत के विशेष संबंध रहे हैं और कैसी भी परिस्थितियां हों, भारत का दृष्टिकोण अफगानिस्तान को लेकर नहीं बदल सकता। डोवल ने अफगानिस्तान के विकास में महिलाओं और अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व की आवश्यकता भी रेखांकित की । उन्होंने कहा, ‘महिलाएं और युवा किसी भी समाज के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। अफगानिस्तान में लड़कियों को शिक्षा और महिलाओं तथा…
हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को सीबीआई कोर्ट ने आय से अधिक मामले में चार साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने ओम प्रकाश चौटाला की 4 संपत्तियां जब्त करने का भी आदेश दिया है. ये संपत्तियां हेली रोड, पंचकूला, गुरुग्राम और असोला में हैं. चौटाला के पास आय से 189.11% संपत्ति ज्यादा थी. चौटाला के खिलाफ प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू की थी. ED ने बताया था कि पद पर रहते हुए चौटाला ने आय से ज्यादा कमाई की और उसका इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने में किया. इससे पहले चौटाला को…
भारतीय लेखिका गीतांजलि श्री के उपन्यास टॉम्ब ऑफ सैंडको प्रसिद्ध इंटरनेशनल बुकर प्राइज मिला है. राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित ‘रेत की समाधि’ हिंदी की पहली ऐसी किताब है जिसे अमेरिकन ट्रांस्लेटर डेजी रॉकवेल ने अंग्रेजी में ट्रांसलेट किया और इसका नाम टॉम्ब ऑफ सैंड रखा. गुरुवार को लंदन में गीतांजलि श्री को इस किताब के लिए पुरस्कार मिला. गीतांजलि श्री को 5 हजार पाउंड की इनामी राशि मिली . इस उपन्यास में 80 साल की बुजुर्ग विधवा की कहानी है, जो 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद अपने पति को खो देती है. इसके बाद वह गहरे…
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआइसी) ने कल एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जीएसटीआर-4 दाखिल करने में देरी के लिए एक मई से 30 जून, 2022 तक लेट फीस नहीं लगाई जाएगी. कंपोजिशन स्कीम के तहत रजिस्टर्ड टैक्सपेयर्स द्वारा जीएसटीआर-4 हर वर्ष दाखिल किया जाता है. सरकार ने कंपोजिशन स्कीम के तहत रजिस्टर्ड छोटे टैक्सपेयर्स द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 के लिए जीएसटी रिटर्न भरने में देरी के लिए जून तक दो महीने के लिए लेट फीस माफ कर दी है. जीएसटी के नियमों के मुताबिक जीएसटीआर-4 देर से जमा करने में प्रतिदिन…
पाकिस्तान सरकार ने बृहस्पतिवार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह मूल्यवृद्धि आधी रात से लागू हो गई। इसके बाद पेट्रोल 179.85 रुपये प्रति लीटर, डीजल 174.15 रुपये प्रति लीटर और केरोसिन 155.95 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने यहां एक प्रेस वार्ता में यह घोषणा की।
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में डॉगी टहलाने वाले आईएएस अफसर का तबादला लद्दाख किया गया। उनकी आईएएस पत्नी का तबादला अरुणाचल प्रदेश किया गया । इससे साफ़ है कि केंद्र सरकार ने संदेश देने की कोशिश की है बड़े पदों पर बैठे व्यक्ति को कोई ऐसा आचरण नहीं करना चाहिए जिससे जनता में ग़लत संदेश जाता हो।
भारत में तैयार हुई भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को जर्मनी ने मंजूरी दे दी है. जर्मनी की यात्रा करने वाले भारतीयों को अब 1 जून से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं होगी. कोवैक्सीन को ये मंजूरी ट्रैवल के लिए दी गई है. इससे पहले जर्मनी में भारत बायोटेक की इस वैक्सीन को मान्यता नहीं दी गई थी . भारत बायोटेक के साझेदार ओकुजेन इंक की तरफ से कहा गया था कि, ‘‘हम काफी खुश हैं कि हम कोवैक्सीन के लिए अपने क्लिनिकल ट्रायल पर आगे बढ़ सकते हैं. हमारा मानना है कि एक अतिरिक्त, अलग तरह का टीका…
विनय सक्सेना ने दिल्ली के उपराज्यपाल के पद की शपथ ले ली है। उन्हें 22वें उपराज्यपाल के तौर पर दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने शपथ दिलाई।उपराज्यपाल पद की शपथ के तुरंत बाद विनय सक्सेना ने बड़े संकेत भी दे दिए। उन्होंने कहा कि मैं उपराज्यपाल के तौर पर जनता के लिए काम करूंगा। राजनिवास में कम दिल्ली की सड़कों पर ज्यादा नज़र आऊंगा। उनकी इस टिप्पणी से इस बात के कयास लगने लगे हैं कि भविष्य में वह जनता के मुद्दों पर मुखर हो सकते हैं और इससे अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार से उनका टकराव देखने को…
26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी और बीते आठ सालों में उनके काम को सराहा गया तो, कभी उनके फैसले पर सवाल भी उठे. 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोट बंदी की जिसमें सभी 500 और 1,000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण यानी डिमोनेटाइजेशन (Demonetization) की घोषणा की. ‘एक देश-एक कानून’ को ध्यान में रखते हुए जीएसटी कानून अस्तित्व में आया. इस टैक्स सिस्टम का मुख्य उद्देश्य अन्य अप्रत्यक्ष करों (इनडायरेक्ट टैक्स) के व्यापक प्रभाव को रोकना है और देश भर में एक टैक्स सिस्टम को लागू करना. इसके…
