Author: Onnu

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंकी गई है। इसके बाद राकेश टिकैत के समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर क़ाबू में किया गया। भीड़ में जमकर एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी गईं। कर्नाटक में किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंकी गई है। प्रेस वार्ता के दौरान यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि ये स्याही स्थानीय किसान नेता के समर्थकों ने फेंकी है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने टिकैत से पूछा कि किसान नेता चंद्रशेखर को लेकर आपका क्या कहना है। इसपर…

Read More

गीताजंलि श्री के उपन्यास ‘रेत-समाधि’ के अंग्रेजी अनुवाद ‘टाम्ब औफ सेन्ड’ को बुकर सम्मान मिलने पर हिंदी जगत का गदगद होना स्वाभाविक है। मेरी भी बधाई। मूल अंग्रेजी में लिखे गए कुछ भारतीय उपन्यासों को पहले भी यह सम्मान मिला है। लेकिन किसी भी भारतीय भाषा के उपन्यास को मिलनेवाला यह पहला सम्मान है। लगभग 50 लाख रु. की यह सम्मान राशि उसकी लेखिका और अनुवादिका डेजी राॅऊबेल के बीच आधी-आधी बटेगी। इतनी बड़ी राशिवाला कोई सम्मान भारत में तो नहीं है। इसलिए भी इसका महत्व काफी है। वैसे हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में इतने उत्कृष्ट उपन्यास लिखे जाते…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ योजना के तहत दी जाने वाली सुविधाओं को जारी किया। यह कार्यक्रम उन बच्चों के लिए है जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया है। पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन योजना ऐसे बच्चों के लिए एक प्रयास है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मैं जानता हूं कोरोना की वजह से जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके जीवन में आया ये बदलाव कितना मुश्किल है। हर दिन का संघर्ष, हर दिन की तपस्या। आज जो बच्चे हमारे साथ हैं, जिनके लिए ये कार्यक्रम हो रहा है, उनकी तकलीफ…

Read More

युवा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (शुभदीप सिंह सिद्धू) की रविवार को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उभरते सितारे का इस तरह दिनदहाड़े कत्ल होना चौंकाना वाला था और पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर रहा है। हत्या से पहले उन्होंने जो आखिरी गीत गाया था, वह भी मौत पर ही था। यह गाना उन्होंने ही लिखा भी था, जिसके बोल थे कि ‘उनकी मौत जवानी में ही हो जाएगी’। इस घटना को लेकर कई तरह के खुलासे हो रहे हैं और दो संदिग्धों को पंजाब पुलिस ने पटियाला से गिरफ्तार किया…

Read More

गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर IPL 2022 के खिताब पर कब्जा कर लिया. फाइनल मैच में राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 131 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में गुजरात ने महज 18.1 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के लिए शुभमन गिल और कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया. पांड्या ने 34 रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट भी झटके. इस मुकाबले से पहले तक चहल ने 16 मुकाबलों में 26 विकेट हासिल किये थे. वहीं, आरसीबी के वानिंदु हसरंगा ने भी 16 मैचों में 26 विकेट लिए थे, लेकिन…

Read More

आज नई दिल्ली , वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन एवं हिमालय विरासत ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ निशंक के रचना संसार पर ऑनलाइन वेबीनार की निर्बाध श्रृंखला के लिए कीर्तिमान स्थापित होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साहित्य अकादमी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय, भारी उद्योग मंत्री, भारत सरकार उपस्थित रहे। सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रजनीश कुमार जी, एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ सुमित्रा कुकरेती प्रति कुलपति इग्नू, डॉ गोविंद प्रसाद अध्यक्ष एनबीटी, डॉ रमेश पाण्डेय पूर्व…

Read More

मन की बात में पीएम मोदी ने उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि, केदारनाथ में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रह हैं. लोग इस यात्रा के सुखद अनुभव शेयर कर रहे हैं. लेकिन मैंने ये भी देखा कि श्रद्धालु केदारनाथ में कुछ यात्रियों की फैलाई गई गंदगी से काफी दुखी भी हैं. लेकिन इस बीच कई लोग ऐसे हैं जो दर्शन के साथ-साथ सफाई अभियान में भी जुटे हैं. कई संस्थाएं भी वहां काम कर रही हैं. हमारे यहां जैसे तीर्थ यात्रा का महत्व है. पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को…

Read More

DGCA ने निजी विमानन कंपनी इंडिगो पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. कंपनी पर आरोप है कि उसके ग्राउंड स्टाफ ने रांची एयरपोर्ट पर एक दिव्यांग बच्चे को हैदराबाद की फ्लाइट पर चढ़ने से रोका था. इस घटना के बाद बच्चे के माता-पिता ने भी उड़ान में सवार नहीं होने का निर्णय किया था. यह वाकया 07 मई को हुआ था. हवाई यात्रा के लिए देश का शीर्ष नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, ने कहा है कि जांच में यह पाया गया है कि “इंडिगो ग्राउंड स्टाफ दिव्यांग बच्चे को संभाल नहीं पाया और उसने बच्चे को फ्लाइट पर चढ़ने से रोककर स्थिति…

Read More

पीएम मोदी ने कहा कि आज आत्मनिर्भर कृषि के लिए देश पहले नैनो यूरिया लिक्विड प्लांट का उद्घाटन करते हुए मैं विशेष आनंद की अनुभूति करता हूं. अब यूरिया की एक बोरी की जितनी ताकत है, वो एक बोतल में समाहित है. नैनो यूरिया की करीब आधा लीटर बोतल, किसान की एक बोरी यूरिया की जरूरत को पूरा करेगी. पहले तक हमारे यहां ज्यादातर यूरिया खेत में जाने के बजाए, कालाबाजारी का शिकार हो जाता था और किसान अपनी जरूरत के लिए लाठियां खाने को मजबूर हो जाता था. पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में हमारी सरकार बनने के…

Read More

लद्दाख़ में हुए हादसे में पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि बस हादसे से आहत हूं, जिसमें हमने अपने सेना के वीर जवानों को खो दिया है. मेरी संवेदनाएं शोककुल परिवारों के साथ हैं. मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे. प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है. लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई. अन्य जवानों को भी गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के दौरान गाड़ी में कुल 26 सैनिक मौजूद थे. घायलों का इलाज किया…

Read More