दिल्ली हाईकोर्ट ने एयरपोर्ट्स और फ्लाइट्स में कोविड प्रोटोकॉल के सख्त पालन का आदेश दिया है। एक्टिंग चीफ जस्टिस विपिन सांघी की बेंच ने कहा कि जो लोग एयरपोर्ट पर और विमान में मास्क नहीं पहनते हैं, उन पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए।अगर कोई नियम न माने तो उसे एयरपोर्ट या विमान से बाहर कर देना चाहिए। एयर ट्रैवल के दौरान कोविड नियमों के उल्लंघन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में PIL दाखिल की गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने नियमों के सख्त पालन का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने कहा- एयरलाइंस यह निश्चित करें कि आदेश का सख्ती…
Author: Onnu
पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में 55,025 वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे। खटीमा से सीएम धामी कांग्रेस उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी से 6579 वोटों से हारे थे। लेकिन, चंपावत विधानसभा में उन्होंने रेकॉर्ड 55 हजार वोटों से भारी जीत दर्ज कर उस हार की टीस को खत्म किया है। हार के बाद भी जब वे प्रदेश की बागडोर संभाल रहे थे, तो इसका कारण प्रदेश में भाजपा की बिगड़ती छवि को सुधारना और पार्टी को 47 सीटों पर दोबारा जीत दिलाना रहा। भले धामी हारे, लेकिन उन्होंने पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।…
राष्ट्रीय स्कूल शिक्षा मंत्रियों का सम्मेलन आज गुजरात के गांधी नगर में शुरू हुआ। सम्मेलन में केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री तथा राज्य सरकारों के शिक्षा मंत्री भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के शिक्षा मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर; शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके), भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (बीआईएसएजी), राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) तथा अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल उत्कृष्टता केंद्र का दौरा किया। प्रतिभागियों ने बीआईएसएजी-एन…
फेसबुक की सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) शेरिल सैंडबर्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के चीफ ग्रोथ ऑफिसर जेवियर ओलिवन अब अगले सीओओ होंगे। सैंडबर्ग ने इस्तीफे को लेकर की गई एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने आगे चलकर समाज के लिए परोपकारी कार्य करने पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सैंडबर्ग ने लिखा, सोशल मीडिया को लेकर होने वाली बहस उन शुरुआती दिनों से लेकर अब तक काफी बदल गई है। मेरे लिए यह सब कहना भी हमेशा से आसान नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा…
विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज 1जून से पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। इस खूबसूरत घाटी की खोज वर्ष 1932 में ब्रिटिश पर्वतारोही व वनस्पति शास्त्री फ्रैंकस्मित ने की थी। वर्ष 1937 में फ्रैंकस्मित ने वैली आफ फ्लावर नामक पुस्तक लिखकर अपने अनुभवों को दुनिया के सामने रखा। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के प्रभागीय वनाधिकारी नंदाबल्लभ जोशी ने पर्यटकों को घांघरिया से घाटी के लिए रवाना किया। पहले दिन 75 पर्यटकों को घाटी के लिए रवाना किया गया। वर्ष 1982 में इस घाटी को राष्ट्रीय उद्यान घोषित करने के बाद यूनेस्को ने 2005 में इसे विश्व प्राकृतिक धरोहर…
पिछले 75 साल में भारत में 14 प्रधानमंत्री हुए। उनमें से पांच कांग्रेसी थे और 9 गैर-कांग्रेसी हुए। इन गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों में यदि सबसे लंबा कार्यकाल किसी प्रधानमंत्री को अभी तक मिला है तो वह नरेंद्र मोदी को ही मिला है। उन्होंने आठ वर्ष पूरे कर लिए हैं और अपनी शेष अवधि पूरी करने में भी उन्हें कोई आशंका नहीं है। यह भी असंभव नहीं कि वे लगातार तीसरी अवधि भी पूरी कर डालें। यदि ऐसा हुआ तो जवाहरलाल नेहरु के बाद वे ऐसे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे, जो लगातार सर्वाधिक अवधिवाले प्रधानमंत्री कहलाएंगे। भारतीय लोकतंत्र के विपक्ष की यह…
सीएम योगी आज अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में नक्काशीदार पत्थर रखेंगे. इस अवसर पर देश भर से साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है. अयोध्या में श्रीराम मंदिर, गर्भ गृह और पांच मंडपों वाले तीन मंजिला मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय के अनुसार चल रहा है. मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, इस भव्य प्रोजेक्ट में कुल 8 से 9 लाख क्यूबिक फीट बलुआ पत्थर (sandstone) और 6.37 लाख क्यूबिक फीट ग्रेनाइट लगाया जाएगा. साथ ही 4.70 लाख क्यूबिक फीट नक्काशीदार गुलाबी बलुआ पत्थर और 13,300 क्यूबिक फीट मकराना व्हाइट नक्काशीदार मार्बल भी शामिल है. 5 अगस्त, 2020…
केके के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की असमय मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हूं. उनके गीतों में व्यापक भाव प्रदर्शित होते हैं. हम उन्हें सदैव उनके गीतों के माध्यम से याद करेंगे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.” https://twitter.com/narendramodi/status/1531705161109843968?s=20&t=2db2IBT_LPW9JEVfWjd7rQ एक कंसर्ट में करीब एक घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत की. इसके बाद गायक को कोलकाता के CMRI हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल के…
पिथौरागढ़ की डॉ दीक्षा जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 19 वी रैंक हासिल की,दीक्षा जोशी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की पुत्री है, दीक्षा जोशी ने पहली कोशिश में पास की UPSC परीक्षा, देश में मिली 19वीं रैंक बता दें कि सिविल सेवा परीक्षा के परिणामों में बेटियों ने बाजी मारी है। इसी कड़ी में दीक्षा जोशी ने भी यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 19वीं रैंक (Deeksha Joshi 19 AIR) हासिल की है। दीक्षा के पिता सुरेश जोशी उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हैं। गौरतलब है कि दसवी तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित सिविल सेवा (Civil Service) परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया. देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में श्रुति शर्मा (Shruti Sharma) ने पहला स्थान हासिल किया है. श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजौर की रहने वाली है श्रुति के मुताबिक सिविल परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने कभी भी पढ़ाई के घंटे नहीं गिने. उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान वह घड़ी की बजाय केवल एकाग्र होकर विषय पर ध्यान लगाती थी. श्रुति के बताया कि सिविल सेवा में सबसे बड़ी चुनौती मैटेरियल को सीमित करने की है.. …
