Author: Onnu

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा जाएंगे। बुधवार को उन्होंने इसके लिए निर्दलीय नामांकन भी कर दिया। राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद सिब्बल ने कहा, ‘हम विपक्ष में रहकर एक गठबंधन बनाना चाहते हैं, ताकि हम मोदी सरकार का विरोध करें। हम चाहते हैं कि 2024 में हिंदुस्तान में एक ऐसा माहौल बने जिससे मोदी सरकार की खामियां जनता तक पहुंच सके। ‘सिब्बल के कांग्रेस छोड़ने और समाजवादी पार्टी के नजदीक आने को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कपिल सिब्बल ने नामांकन भरने के बाद कहा, ‘आज मैंने निर्दलीय…

Read More

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों v ने 3 पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए हैं. हालांकि इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu-Kashmir Police) का एक कर्मी भी शहीद हो गया है. मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. बारामूला में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई, इस दौरान दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बारामूला में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच आज एनकाउंटर हो गया जिसमें 3 पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर हो गए, जबकि इस मुठभेड़…

Read More

IPL 2022 के प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। गुजरात के लिए 38 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की पारी खेलकर डेविड मिलर जीत के हीरो बने। वहीं राजस्थान को अब 27 तारीख को दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ना होगा। उस मैच में जो जीतेगा उसकी 29 मई को खिताबी मुकाबले में गुजरात से भिड़ंत होगी। इस मैच में पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए थे। डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा पर लगातार तीन छक्के…

Read More

अमेरिका एक बार फिर गोलीबारी से दहल उठा है. टेक्सास के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 18 बच्चों समेत 21 की मौत हो गई है. अमेरिका के टेक्सास के एक प्राथमिक स्कूल में बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग की है. जिसमें स्कूल में मौजूद 18 बच्चों की मौत हो गई है जबकि एक टीचर ने भी अपनी जान गंवा दी त्वरित कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया । हमलावर 18 साल का एक युवक था और वो उवाल्डे के प्राथमिक विधायल में फायरिंग करते हुए घुस गया. इसके सामने जो भी आया वो उसके ऊपर गोलियों की बौछार कर दी.

Read More

कर्नल अजय कोठियाल के साथ भाजपा में उनके करीब सात सौ समर्थक भी शामिल हो गए। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था और आज सीएम पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेता मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा था कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है। कोठियाल के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया है।

Read More

मानसा से विधायक बने डॉ. विजय सिंगला जो कि पेशे से डेंटल सर्जन हैं व मान की कैबिनेट में वे स्वास्थ्य विभाग देख रहे थे,भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने मंत्री को बर्खास्त कर दिया।साथ ही आम आदमी पार्टी से भी सिंगला के निष्कासन की तैयारी की जा रही है। सिंगला को गिरफ्तार करने के बाद मोहाली के फेज 8 पुलिस स्टेशन में लाया गया है। देश के इतिहास में दूसरी बार एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर कड़ी कार्रवाई की है।डॉ. विजय सिंगला ने अपनी बीडीएस की शिक्षा राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला से पूरी…

Read More

भारत की 10 लाख आशा स्वयंसेवियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से रविवार को सम्मानित किया गया।आशा कार्यकर्ताओं की पूरी टीम को डब्ल्यूएचओ महानिदेशक के ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है।डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने रविवार को वैश्विक स्वास्थ्य, बढ़ाने, नेतृत्व का प्रदर्शन करने और क्षेत्रीय स्वास्थ्य के मुद्दों पर प्रतिबद्धता को लेकर उल्लेखनीय योगदानों को पहचान देने के लिए रविवार को छह अवार्ड का एलान किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मुझे इस बात की खुशी है कि…

Read More

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रेल यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट को दोबारा लागू करने की मांग करते हुए रेल मंत्रालय पर ‘क्यूमोडोकुनक्वीज’ शब्द के जरिए कटाक्ष किया। थरूर के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने उनसे शब्द का मतलब भी पूछा। इस शब्द का अर्थ ‘ किसी भी संभव तरीके से पैसा कमाना होता है।’’ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हाल ही में की गई घोषणा के जवाब में शशि थरूर का तंज आया है। कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से ही रेल यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को जापान पहुँचने पर भारतीय प्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया और ‘हर हर मोदी’, ‘मोदी मोदी’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. दो दिवसीय टोक्यो यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखकर भारतीय मूल के लोग खुशी से झूम उठे और उन्होंने देश का झंडा लहराया. साथ ही लोगों के हाथ में पोस्टर भी थे, जिसमें लिखा गया था कि जो 370 मिटाए हैं, वो टोक्यो आए हैं. टोक्यो में 24 मई को होने वाले शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस…

Read More

केंद्रीय विद्यालय सब्सिडाइज़्ड क्‍वालिटी एजुकेशन और उत्‍कृष्‍ट एकेडमिक ट्रैक रिकॉर्ड के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं| मोदी सरकार उत्तराखंड के बच्चों के भविष्य के लिए बड़ा तोहफा देने जा रही है। केन्द्र सरकार उत्तराखंड  के बच्चों को शिक्षा देने के लिए इसी सत्र में 4 नए केंद्रीय विद्यालयों को खोल रही है।   ये  4  नए केंद्रीय विद्यालय  उत्तराखंड  के  नरेंद्र नगर, जिला टिहरी गढ़वाल,  कोटद्वार  जिला पौड़ी गढ़वाल,  द्वारहाट   जिला   अल्मोड़ा, और  मदन नेगी  जिला टिहरी  गढ़वाल  में खुलने जा रहें हैं |  उत्तराखंड में 4 नए केंद्रीय विद्यालय बनने से काफी बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी और अपना बेहतर भविष्य बना सकेंगे।  Created with GIMP एडमिशन में…

Read More