माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद का शनिवार को कटड़ा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमीर चंद रोज की तरह आज भी सुबह करीब 5 बजे उठे थे। जब वह पूजा कर रहे थे तो उनके सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिजनों ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें तुरंत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नारायण अस्पताल पहुंचाया। नारायण अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उनकी मौत हो चुकी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, ‘माता वैष्णो देवी के…
Author: Onnu
केंद्र सरकार ने जहां, पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने की घोषणा की है. वहीं, गैस सिलेंडर पर 200 रुपए सब्सिडी का ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ” इस साल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपए प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे. इससे हमारी माताओं और बहनों कोमदद मिलेगी. इससे सालाना करीब 6100 करोड़ रुपए का राजस्व प्रभावित होगा.”. केंद्र सरकार ये फैसला आम जनता को राहतदेगा. लेकिन वैसे लोग जो सब्सिडी छोड़ चुके है, उनको कोई लाभ नहीं होगा. पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने और गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी के संबंध में ऐलान करने के साथ हीएक-एक कर किए गए 12 ट्वीट में वित्त मंत्री ने कई उत्पादों पर एक्साइज, कस्टम, इंपोर्ट और एस्कपोर्ट ड्यूटी कम करने की जानकारीदी है.
केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में ‘चुस्त कार्य संस्कृति के लिए रणनीतियाँ: नए युग के रास्ते’ विषय पर आयोजित किए जा रहे 49वें आईएफटीडीओ विश्व सम्मेलन और प्रदर्शनी में समापन भाषण दिया। इस अवसर पर श्री प्रधान ने समाज और अर्थव्यवस्था में एक प्रवर्तक के साथ-साथ एक व्यवधान कर्ता के रूप में प्रौद्योगिकी की भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती हुई दुनिया को देखते हुए हमें अपने कार्यबल को एक समग्र कौशल रणनीति के माध्यम से 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहिए। क्षमता निर्माण के…
आय से अधिक संपत्ति मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने आदेश पारित किया और मामले को 26 मई के लिए स्थगित कर दिया। ऐसे में अब अदालत 26 मई सजा पर दलीलें सुनेगी। इसके बाद अदालत चौटाला के खिलाफ सजा सुनाएगी। इस मामले में सीबीआई ने 26 मार्च, 2010 को चौटाला के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल किया था. उन्हें 1993 से 2006 के बीच आय से अधिक 6.09 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटाने के लिए जिम्मेदार ठहराया था |
दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल को ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप पर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था | दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कालेज के प्रोफेसर डा. रतन लाल को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने शनिवार को जमानत दे दी है। प्रोफेसर रतन लाल ने ज्ञानवापी में शिवलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में चल रहे ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कथित तौर पर शिवलिंग जैसी आकृति के दावे पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतनलाल ने…
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं उन चैंपियन खिलाड़ियों से की गई बातचीत को कभी नहीं भूलूंगा, जिन्होंने डेफलंपिक्स में भारत के लिए गौरव के क्षण दिए और देश का गौरव बढ़ाने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को डेफलंपिक में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर इसमें प्रतियोगिता में इतिहास रचने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस तरह का खेल इन खिलाड़ियों ने दिखाया है, उससे सभी भारतीयों के चेहरे पर मुस्कार आई है। पीएम…
शुक्रवार को आरटीओ प्रवर्तन सुनील शर्मा ने अफसरों संग दफ्तर के बाहर संचालित सभी साइबर कैफे पर छापे मारते हुए दस्तावेजों की जांच की और डीएल का फॉर्म जमा करने के लिए ली जा रही फीस की जानकारी ली। ग़ौरतलब है कि दो दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी के आरटीओ दफ्तर में छापा मारने और आरटीओ को निलंबित करने समेत 24 के वेतन में कटौती के आदेश के बाद अब अफसर हरकत में आ गए हैं।अधिकारियों ने निर्देशित किया कि कैफे के बाहर शुल्क की सूची चस्पा करें, वरना कैफे को बंद करवा दिया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि वाहन स्वामियों द्वारा…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा ‘स्वराज से नव-भारत तक भारत के विचारों का पुनरावलोकन’ विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस संगोष्ठी का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग ने किया है। उद्घाटन समारोह में केन्द्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। श्री अमित शाह ने कहा कि सामाजिक रुप से समविकास होना चाहिए, आर्थिक दृष्टि से समग्र विश्व…
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को रोड रेज मामले में एक साल की सजा सुनाई गई है. यह मामला 34 साल पुराना है. बता दें, 27 दिसंबर 1988 को पटियाला में एक विवाद हुआ था. यह विवाद पार्किंग को लेकर था. पुलिस का आरोप था कि इस दौरान सिद्धू ने पीड़ित के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए. पीड़ित को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया था.
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने 18 मई, 2022 को ओडिशा के समुद्र तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर), चांदीपुर से नौसेना हेलीकॉप्टर के जरिए स्वदेशी रूप से विकसित नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल का सफलतापूर्वक पहला उड़ान परीक्षण किया। मिशन ने अपने सभी उद्देश्यों को पूरा किया। यह भारतीय नौसेना के लिए पहली स्वदेशी रूप से विकसित हवा से लॉन्च की जाने वाली एंटी-शिप मिसाइल प्रणाली है। इस एंटी-शिप मिसाइल ने वांछित समुद्री स्किमिंग प्रक्षेपवक्र का अनुसरण किया और नियंत्रण, मार्गदर्शन और मिशन एल्गोरिदम को मान्य करते हुए उच्च सटीकता के साथ निर्दिष्ट लक्ष्य तक पहुंच गया।…
