देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें अधिकारियों को व्यापक स्तर पर राज्य में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ साथ जन सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में करोड़ों श्रद्धालु हर साल दर्शन करने के लिए आते हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि देवभूमि उत्तराखण्ड की स्वच्छता का संदेश देश-दुनिया तक जाए। उन्होंने कहा कि शहरों के सौंदर्यीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में भी निरंतर कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में बुके…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर देहरादून में “Youth As Job Creators” के थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाले युवक और महिला मंगल दलों को विवेकानन्द यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त अभियान से जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों एवं महाविद्यालयों के खेल मैदानों को सुदृढ़ करने की घोषणा की। शैक्षणिक समय के बाद इन खेल मैदानों का उपयोग खेल प्रेमियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर मरणोपरांत “तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार-2022” से सम्मानित देवभूमि उत्तराखण्ड की बेटी पर्वतारोही स्व. सविता कंसवाल के पिताजी राधेश्याम कंसवाल ने परिवार के साथ भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड समर्पण की भूमि है और इस धरा ने सदैव हमें प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। सविता और उनका पूरा परिवार भी इस गौरवमयी यात्रा के अभिन्न अंग हैं।यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि उत्तराखण्ड की बेटी को साहस, दृढ़ संकल्प के लिए राष्ट्रीय गौरव स्वरूप राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें स्मरण कर इस अवसर पर आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे। उन्होंने भारतीय दर्शन तथा संस्कृति से देश व दुनिया को अवगत कराने का महान कार्य किया। वे युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमारे युवा देश की ताकत हैं। स्वामी विवेकानन्द ने हमें उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त करने तक न रूको का मंत्र दिया था। देश एवं…
देहरादून – श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व आज मुख्यमंत्री आवास में ‘अक्षत वितरण टोली’ के सदस्यों द्वारा अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम आगामी 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में नव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, जिसके तहत पूरे देश में धूमधाम से “अक्षत कलश यात्रा” संचालित की जा रही है।
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक ऑडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा। प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में…
मुंबई – इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सलार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म 2023 क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इनका जलवा अब भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।प्रभास की फिल्म सलार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। सलार ने 400 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह मास एंटरटेनर फिल्म साउथ के साथ हिंदी दर्शकों के दिलों को जीतने में भी कामयाब रही है। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, जो उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है। पहले हफ्ते में फिल्म ने सभी…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद चम्पावत के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनहित में कई बड़े निर्णय लिए गये हैं। समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं। समाज के अन्तिम छोर पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा…
देहरादून – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के कार्यों कि समीक्षा की। इस दौरान एसीएस ने लोक निर्माण विभाग को मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत मंदिरों को जोड़ने वाली एप्रोच रोड्स के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत आने वाले मंदिरों से अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जोड़ने के लिए 15 अप्रैल से मानसखण्ड एक्सप्रेस रेल सेवा प्रारम्भ करने पर कार्य चल रहा है। उन्होंने…
नई दिल्ली – दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके का अहसास होते ही लोग घरों से बाहर के लिए दौड़े। ऑफिसों में काम कर रहे लोग भी कामकाज छोड़कर इमारतों से बाहर आ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता छह से अधिक बताई जा रही है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। फिलहाल कही से भी जान-माल की हानि की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर के पूंछ इलाके में भी महसूस हुए।
